{"_id":"63af05191b58c1472e3b2a29","slug":"ind-vs-sl-who-will-be-rohit-sharma-batting-partner-after-shikhar-dhawan-gautam-gambhir-took-ishan-kishan-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: धवन के बाद कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार? पूर्व ओपनर ने लिया मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: धवन के बाद कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार? पूर्व ओपनर ने लिया मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का नाम
Fri, 30 Dec 2022 09:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:04 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को नहीं चुना गया है। रोहित शर्मा को नए ओपनिंग पार्टनर की तलाश है। ईशान किशन के अलावा शुभमन गिल को भी वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। उन्होंने ओपनिंग में हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज तीन जनवरी से खेली जानी है। पहले टी20 सीरीज के मैच खेले जाएंगे। टी20 मैच तीन, पांच और सात जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, वनडे मुकाबले 10, 12 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में अनुभवी ओपनर शिखर धवन का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में रोहित शर्मा को इस बार नए जोड़ीदार के साथ उतरना होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित को ईशान के साथ वनडे में ओपनिंग करनी चाहिए। गंभीर ने कहा, ''ईशान ही वनडे में रोहित के साथ ओपनिंग के लिए पहली पसंद होनी चाहिए। भविष्य में रोहित और किशन पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।'' ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
धवन के बाद किशन का पलड़ा भारी
गंभीर का कहना है कि धवन के बाहर होने के बाद किशन का पलड़ा भारी है। उन्होंने कहा, ''मैं इस बात को लेकर हैरान हूं कि ओपनिंग को लेकर चर्चा भी करनी पड़ रही है, क्योंकि ईशान ने पिछली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इस बात को लेकर चर्चा खत्म हो चुकी है।'' ईशान किशन के अलावा शुभमन गिल को भी वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। उन्होंने ओपनिंग में हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।

चौथे क्रम को लेकर सूर्यकुमार को टक्कर दे रहे अय्यर
गंभीर ने ओपनिंग के अलावा मध्यक्रम को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव इनदिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चौथे क्रम पर उतारा जाना चाहिए। सूर्या ने 16 वनडे मैचों में 368 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। चौथे नंबर के लिए श्रेयस अय्यर भी दावेदार हैं। इस साल 15 पारियों में उन्होंने 55.69 की औसत और 91.52 की स्ट्राइक रेट से 724 रन बनाए हैं।