फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL WC 2023 33rd Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs SL Analysis: भारतीय तेज गेंदबाजों ने दुनिया को डराया; गिल-श्रेयस का रन बनाना और राहुल की कीपिंग सुखद

Thu, 02 Nov 2023 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 09:40 PM IST
सार

भारत के लिए शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने अब तक ज्यादा रन नहीं बनाए थे। इस मैच में इन्हीं खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल और श्रेयस शतक से चूके और जडेजा ने अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए। वहीं, गेंदबाजों ने वही किया, जिसके लिए इस विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी जानी जाती है।

विज्ञापन
IND vs SL WC 2023 33rd Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार सातवां मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने सातवें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत ने लगातार दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेटा था। 
विज्ञापन


भारत के लिए सबसे ज्यादा 92 रन शुभमन गिल ने बनाए। वहीं, विराट कोहली 88, श्रेयस अय्यर 82 और रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने पहली बार भारत ने 350 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले छह मैच में भारत ने एक बार भी 300 रन भी नहीं बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। बुमराह और जडेजा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


राहुल की विकेटकीपिंग ने जीता दिल
इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने जैसी गेंदबाजी की है, उसे देखकर विश्व कप में शामिल हर टीम डर रही होगी। वहीं, लोकेश राहुल ने इस मैच में बेहतरीन विकेटकीपिंग की। बुमराह, सिराज और शमी की गेंदें जिस तरह कांटा बदल रही थीं, किसी भी विकेटकीपर के लिए काम मुश्किल था, लेकिन राहुल ने शानदार विकेटकीपिंग की। उन्होंने शमी की एक गेंद को लेग स्टंप के बाहर पकड़ा। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया तो राहुल ने अकेले रिव्यू के लिए रोहित को मनाया और अंत में भारत को एक विकेट दिलाया। यह विकेट शमी के खाते में गया, लेकिन इसमें पूरा योगदान राहुल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी का जवाब नहीं
मोहम्मद शमी ने एक बार फिर पांच विकेट अपने नाम किए। इस विश्व कप में वह तीन मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं। जब शमी गेंदबाजी के लिए आए तो श्रीलंका का स्कोर 14/4 था और जब उन्हें गेंदबाजी से हटाया गया तो श्रीलंका को स्कोर 49/9 था। शमी ने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए। वह भारत के लिए विश्व कप में कुल 45 विकेट ले चुके हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं। 

बुमराह-सिराज की शानदार शुरुआत
जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह साफ कर दिया था कि श्रीलंका के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होगा। इसके बाद सिराज ने अगले ही ओवर में दो विकेट लेकर यह भी साफ कर दिया था कि भारत की बड़ी जीत तय है। अंत में शमी ने पांच विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

गिल-श्रेयस और जडेजा के बल्ले से निकले रन
भारत के लिए इस मैच में सबसे सुखद पहलू यह रहा कि टीम की कमजोर कड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भारत ने सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी की और अच्छा स्कोर बनाया। शुरुआती छह मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए चिंता यही थी कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की परीक्षा नहीं हुई थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने छोटा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों ने इस पहाड़ जैसा साबित किया था। 

भारत शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने अब तक बड़े स्कोर नहीं बनाए थे। इस मैच में श्रेयस और गिल शतक से चूके वहीं, जडेजा ने डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। डेथ ओवर में श्रेयस-जडेजा ने तूफानी बल्लेबाजी की। ऐसे में टीम इंडिया की हर कमजोरी दूर होती दिख रही है।

विराट-गिल ने किया कमाल
हर मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए तो भारतीय फैंस चिंतित हो गए थे। क्योंकि, गिल ने अब तक बड़ी पारियां नहीं खेली थीं। इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और फिर तेजी से रन बनाने लगे। विराट और गिल ने शानदार साझेदारी की। इन जोड़ी ने न ते रन रेट कम होने दिया और न ही विकेट फेंका। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए, लेकिन सुखद पहलू यह था कि किसी ने भी शतक पूरा करने के लिए रनों की गति के साथ समझौता नहीं किया। 

राहुल फेल तो अय्यर चले
लोकेश राहुल एशिया कप से शानदार लय में हैं। वह लगभग हर मुकाबले में मध्यक्रम में आकर जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं और अधिकतर मौकों पर मैच खत्म करके या टीम को मुश्किल से निकालकर ही आउट होते हैं। इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन अब तक खराब शॉट खेलकर अपने विकेट फेंक रहे अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और नजरें जमते ही बड़े शॉट खेलने लगे। अय्यर ने 56 गेंद में छह छक्के और तीन चौके लगाए। वह लगातार दो छक्के लगाने के बाद आउट हुए। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते भारत ने अंत के ओवरों में जमकर रन बटोरे। 


जडेजा ने किया फिनिशर का काम
रवींद्र जडेजा भी लंबे समय से बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस मैच में उन्होंने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। 48वें ओवर में श्रेयस आउट हुए और इस समय तक जडेजा 14 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए और 10 गेंदों में 21 रन जड़ दिए। वह आखिरी गेंद में रन आउट हुए, लेकिन भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed