फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Virat Kohli in trouble for the first time in 49 Tests Kohli will have to score at least 43 runs against Sri Lanka

IND vs SL: 49 टेस्ट में पहली बार मुश्किल में विराट कोहली, श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में बनाने होंगे 43 रन, जानें क्यों

Fri, 11 Mar 2022 02:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Mar 2022 02:38 PM IST
सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली का औसत टेस्ट में 50 से ज्यादा का है। श्रीलंका के खिलाफ कोहली बेंगलुरु में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में उतरेंगे तो निशाने सिर्फ शतक ही नहीं बल्कि अपने औसत को भी बचाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli in trouble for the first time in 49 Tests Kohli will have to score at least 43 runs against Sri Lanka
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली का औसत टेस्ट में 50 से ज्यादा का है। सिर्फ टेस्ट ही नहीं वनडे और टी20 में भी उनका औसत 50 से ऊपर का है। श्रीलंका के खिलाफ कोहली बेंगलुरु में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में उतरेंगे तो निशाने सिर्फ शतक ही नहीं बल्कि अपने औसत को भी बचाने की जिम्मेदारी होगी। 49 टेस्ट में पहली बार कोहली का औसत 50 से नीचे हो सकता है।
विज्ञापन


विराट ने अपने 52वें टेस्ट मैच में पहली बार 50 का औसत छुआ था। तब से क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका औसत 50 से नीचे नहीं गया है। विराट अगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 43 रन से नीचे आउट हो जाते हैं तो उनका औसत 50 से नीचे हो आ जाएगा। टेस्ट करियर में उनका सर्वश्रेष्ठ औसत 55.1 तक पहुंचा है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाने के बाद से उनके औसत में लगातार गिरावट आई है। कोहली से पहले भारत के तीन महान बल्लेबाजों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का औसत एक बार 50 से ऊपर जाने के बाद कभी नीचे नहीं आया। विराट के करियर को देखें तो उन्होंने 100 टेस्ट मैचों में 50.35 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 169 पारियों में 8007 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 28 अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 71वें टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेला था। विराट ने 22 नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने पिछली बार बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की पारी खेली थी।


विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 10 टेस्ट मैचों में 74.92 की औसत से 1049 रन बनाए हैं। लंकाई टीम के खिलाफ उनके पांच शतक और दो अर्धशतक हैं। विराट अपने 100वें टेस्ट में 45 रन बनाकर आउट हो गए थे। बेंगलुरु में टेस्ट हो सकता है कि भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिले। ऐसे में कोहली पहली ही पारी में कम से कम 43 रन बनाकर अपने 50 से ऊपर की औसत को बरकरार रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed