{"_id":"61ce9f66106b966e4d3ea206","slug":"ind-vs-sl-under-19-asia-cup-final-match-scorecard-and-other-metch-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Under-19 Asia Cup: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Under-19 Asia Cup: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को नौ विकेट से हराया
Fri, 31 Dec 2021 06:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:31 PM IST
सार
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर आठवीं बार यह टूर्नामेंट जीत लिया। बारिश के कारण यह मैच 38 ओवर का हो चुका था और भारत के सामने 102 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की अंडर-19 टीम ने आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया है। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया। एशिया कप में भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बना है। इस मैच में लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 102 रन का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया ने इसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बारिश की वजह से यह मैच 38 ओवर का हुआ।
इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन रन पर ही उसका पहला विकेट गिर चुका था। इसके बाद लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और अंत में यह टीम नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाई। बारिश के कारण इस मैच से 12 ओवर कम किए गए। अगर ऐसा नहीं होता तो लंका के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल था।
भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी और आसानी से छोटे लक्ष्य का पीछा किया। अंगकृश रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 56 और उपकप्तान शेख रसीद ने 31 रनों का पारी खेली। हरनूर इस पारी में आउट होने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने पांच रन बनाए। 102 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 21.3 ओवर में 104 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की टीम को 106 रनों पर रोका। भारत के लिए विकी ओस्तवाल ने तीन, कौशल ताम्बे ने दो और राज बावा, रवि कुमार, राजवर्धन ने एक-एक विकेट लिया। वहीं श्रीलंका का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी
श्रीलंकाई टीम इस मैच में खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और 106 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका और छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 19 रन रोद्रिगू ने बनाए। श्रीलंका का पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर ही गिर गया। भारत के रवि कुमार ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। चामिंदु विक्रमासिंघे दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राज बावा ने 15 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने शेवन डेनियल को अराध्य यादव के हाथों कैच कराया। डेनियल छह रन बना सके। इसके बाद कौशल तांबे ने अंंजाला बंदारा को एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेजा। वे नौ रन बना सके।
मध्यक्रम भी नहीं कर पाया कोई कमाल
पवन पथिराज चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कौशल तांबे ने क्लीन बोल्ड किया। 47 रन के कुल स्कोर पर सदिशा राजपक्षा आउट हुए। इसी के साथ श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। राजपक्षा 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विक्की कौशल ने शेख रशीद के हाथों कैच कराया। इसके बाद विक्की ने एक ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए। उन्होंने 27वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दुनिथ वेलालगे को राज बावा के हाथों कैच कराया। दुनिथ 9 रन बना सके। इसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर रानुदा सोमारत्ने को एलबीडब्लू कर पवेलियन भेजा। वे 7 रन बना सके।
बांग्लादेश से लिया था बदला
भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को हराया था, जबकि श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को पटखनी दी थी। बांग्लादेश को हराकर भारत आठवीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा था। इसके साथ ही टीम ने बांग्लादेश से 2019 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के शेख रशीद ने नाबाद 90 रन की पारी खेली थी।
कैसा रहा दोनों टीमों का सफर
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रनों से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में अफगानिस्तान को चार विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हराया।
वहीं, श्रीलंका ने पहले मैच में कुवैत को 274 रन से हराया था और दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ 60 रन से जीता था। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका का तीसरा मैच कोरोना के चलते रद्द हो गया था। सेमीफाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

- ओपनर चामिंदु विक्रमासिंघे दो रन बनाकर आउट। रवि कुमार ने उन्हें राज बावा के हाथों कैच कराया।
- शेवोन डेनियल 6 रन बनाकर आउट। बावा ने उन्हें अराध्य के हाथों कैच कराया।
- विकेटकीपर बल्लेबाज अंजाला बंदारा 9 रन बनाकर आउट। कौशल तांबे ने उन्हें एलबीडब्लू आउट किया।
- पवन पथिराज चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कौशल तांबे ने क्लीन बोल्ड किया।
- सदिशा राजपक्षा 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विक्की ने आउट किया।
- विक्की ने वेलाल्गे को नौ रन के स्कोर पर चलता किया। राज बावा ने उनका कैच पकड़ा।
- विक्की ने सात रन के स्कोर पर सोमार्थने को भी आउट किया।
- रवीन डे सिल्वा 15 रन बनाकर रन आउट हुए।
- पाथिराना मैच की आखिरी गेंद पर 14 रन बनाकर आउट। हंगरकेकर की गेंद पर अंगक्रिश ने उनका कैच पकड़ा।