फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sl: suryakumar coach ashok aswalkar congratulated batsman for getting captaincy

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव के टी20 कप्तान बनने पर बचपन के कोच अशोक असवलकर ने दी बधाई, कही यह बात

Fri, 19 Jul 2024 05:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

भारतीय टीम इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। गुरुवार को टीम की घोषणा से पहले माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज को तरजीह दी। 

विज्ञापन
ind vs sl: suryakumar coach ashok aswalkar congratulated batsman for getting captaincy
सूर्यकुमार यादव-अशोक असवलकर - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए रवाना होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया है जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। सूर्या की इस उपलब्धि पर उनके बचपन के कोच अशोक असवलकर ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


भारतीय टीम इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। गुरुवार को टीम की घोषणा से पहले माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज को तरजीह दी। 
विज्ञापन

बचपन के कोच ने दी बधाई
इस बीच सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवलकर ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम की घोषणा से पहले उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को मैसेज किया था और कहा था कि उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

अशोक ने कहा, "मैंने दोपहर में उन्हें (सूर्यकुमार यादव) मैसेज किया था कि आज आपको एक खुशखबरी मिलेगी और शाम को जब हमने यह खबर सुनी तो मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ...मुझे बहुत खुशी हुई। कप्तानी थोड़ी अलग भूमिका है। उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे महान खिलाड़ियों के साथ विश्व कप 2024 में खेला। ऐसे महान क्रिकेटरों के साथ खेलने से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।" 

पहले भी भारत का नेतृत्व कर चुके हैं सूर्या
इससे पहले सूर्यकुमार यादव पिछले साल नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिसंबर में कप्तानी का मौका था। इस सीरीज को भारत ने 1-1 से बराबर किया था। आगामी सीरीज के लिए एक बार फिर उन्हें कप्तान चुना गया है जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। उम्मीद है दोनों भारत को इस सीरीज में जीत दिलाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed