{"_id":"59819e564f1c1b0f748b4cd6","slug":"ind-vs-sl-sachin-always-roar-at-sinhalese-sports-club-lanka-keep-challenge-on-virat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: सचिन का कोलंबो के सिंहली में चला है हमेशा जादू, कोहली के पास विराट चुनौती ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: सचिन का कोलंबो के सिंहली में चला है हमेशा जादू, कोहली के पास विराट चुनौती
presented by शरद मिश्र
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से दूसरा टेस्ट होना है। इस मैदान में श्रीलंका का जादू चलता है। श्रीलंका का यहां टेस्ट रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। 42 टेस्ट मैचों में उसे 19 मैचों में जीत हासिल हुई है। 14 मैच ड्रा हुए हैं। सात में श्रीलंका को पराजय का सामना करना पड़ा है। दो मैच निरस्त हुए हैं। इस मैदान में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से दो-दो मैचों में हार और जीत मिली है। चार मैच बराबरी पर छूटे हैं। इस तरह यहां भारत और श्रीलंका का हिसाब बराबर है।
विज्ञापन
भारत की ओर से इस मैदान में सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए हैं
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ..
भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने इस मैदान में श्रीलंका से आगे जाने की चुनौती होगी। वह यहां टेस्ट जीतकर रिकार्ड और सीरिज दोनों में आगे जाना चाहेंगे। भारत की ओर से इस मैदान में सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में यहां चार शतक लगाते हुए 698 रन बनाए हैं। 2010 के दौरे में तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 203 रनों की पारी खेली थी। जो यहां किसी भारतीय का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका ने 2006 में यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट खोकर 756 रन बनाए थे
एसएससी कोलंबो
- फोटो : वीकीपेडिया
इस मैदान में सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2006 में यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट खोकर 756 रन बनाए थे। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी श्रीलंका के मध्यमक्रम के बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम है। उन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 374 रन बनाए थे। इस मैच में संगाकारा ने भी 287 रनों की पारी खेली थी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की साझेदारी हुई थी। जो टेस्ट इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
महेला जयवर्धने ने यहां 27 मैचों में 11 शतकों के साथ 2921 रन बनाए हैं
महेला जयवर्धने
- फोटो : sportskeeda
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में महेला जयवर्धने के नाम सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने 27 मैचों में 11 शतकों के साथ 2921 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में यहां एक टेस्ट मैच में सबसे बढ़िया प्रदर्शन रंगना हेराथ का रहा है। उन्होंने यहां पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में 127 रन देकर 9 विकेट हासिल किए थे।
सिंहली में मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए
मुरलीधरन
- फोटो : इंडेंपेंडेट
वैसे यहां मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने यहां 24 टेस्ट मैचों में 166 विकेट हासिल किए हैं। रंगना हेराथ ने यहां 12 टेस्ट मैचों में 73 विकेट हासिल किए हैं।