{"_id":"63bd84cdcfdcc84ca00ef5c9","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-hits-half-century-break-michael-bevan-dean-jones-record-could-not-match-ricky-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, माइकल बेवन से निकले आगे, लेकिन रिकी पोंटिंग की नहीं कर पाए बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, माइकल बेवन से निकले आगे, लेकिन रिकी पोंटिंग की नहीं कर पाए बराबरी
Tue, 10 Jan 2023 09:01 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:01 PM IST
सार
रोहित ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। गिल 60 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 67 गेंद पर 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण बांग्लादेशी टीम के खिलाफ टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वह नहीं खेल पाए थे। अब रोहित ने लंकाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज से धमाकेदार वापसी की है। रोहित ने गुवाहाटी में मंगलवार (10 जनवरी) को पहले वनडे में शानदार अर्धशतक लगाया।
रोहित ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। गिल 60 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 67 गेंद पर 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित जिस लय में थे उसे देखते हुए यह लग रहा था कि हिटमैन अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह दिलशान मदुशंका की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.88 का रहा।
रोहित ने लगाया 47वां अर्धशतक
रोहित ने अपने करियर का 47वां अर्धशतक लगाया है। वह अर्धशतक के मामले में ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन और डीन जोंस (46-46 अर्धशतक) से आगे निकल गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तान के सलीम मलिक के बराबर पहुंच गए हैं। अगर रोहित शतक लगा देते तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पोंटिंग के वनडे में 30 शतक हैं। उनसे आगे विराट कोहली (45) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं।
विज्ञापन
हिटमैन ने 27वीं बार ओपनिंग में की शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए 27वीं बार वनडे मैचों में शतकीय साझेदारी में शामिल हुए। 18 बार उन्होंने शिखर धवन के साथ किया। पांच बार केएल राहुल के साथ शतकीय साझेदारी की। तीन बार अजिंक्य रहाणे और एक बार शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए 100 से ज्यादा रन जोड़े।