{"_id":"621cf195a0bc8f1be574200b","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-handed-trophy-to-jaydev-shah-after-3-0-victory-in-t20-series-against-srilanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: कौन हैं जयदेव शाह जिन्हें सीरीज जीतने के बाद रोहित ने थमाई ट्रॉफी, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: कौन हैं जयदेव शाह जिन्हें सीरीज जीतने के बाद रोहित ने थमाई ट्रॉफी, जानें इनके बारे में सबकुछ
Mon, 28 Feb 2022 09:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:30 PM IST
सार
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीती। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए घरेलू सरजमीं पर दो महीने के अंदर दो टीमों के खिलाफ दूसरी सीरीज पर कब्ज़ा किया।
विज्ञापन
जयदेव शाह को ट्रॉफी देते रोहित शर्मा
- फोटो : social media
विस्तार
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीती। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए घरेलू सरजमीं पर दो महीने के अंदर दो टीमों के खिलाफ दूसरी सीरीज पर कब्ज़ा किया। रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर लगातार 12वीं टी-20 जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचाई, कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी-कोहली की परंपरा को बरकरार रखते हुए टीम के युवा रवि बिश्नोई और आवेश खान को ट्रॉफी सौंपी। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों से पहले रोहित ने किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि टीम से जुड़े एक व्यक्ति को ट्रॉफी दी थी।
विज्ञापन
सीरीज जीतने के बाद रोहित ने किसी और को नहीं बल्कि जयदेव शाह को ट्रॉफी थमाई। मैच के बाद जयदेव शाह को ट्रॉफी देते हुए रोहित की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर ये शख्स कौन है जिसे भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी थमाई।
विज्ञापन
So good to see rohit running towards jaydev shah a fellow ranji trophy cricketer and now an administrator and handing him the trophy and asking him to join the boys. pic.twitter.com/TgvdBskYOI
— scorpio682 (@sourabhdaga82) February 28, 2022
जयदेव शाह भारतीय क्रिकेट टीम के नए मैनेजर हैं, साथ ही वो सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी हैं। जयदेव पूर्व बीसीसीआई सेक्रेटरी निरंजन शाह के बेटे हैं और भारत-श्रीलंका सीरीज के दौरान बीसीसीआई के प्रतिनिधि की भूमिका में हैं।
जयदेव का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने घरेलू सर्किट में 5000 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 10 शतक और 20 अर्द्धशतक भी बनाए हैं।