{"_id":"66afd77ade130ce0830b2261","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-got-angry-over-indias-disappointing-performance-these-batsmen-responsible-for-defeat-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर फूटा रोहित का गुस्सा, इन बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर फूटा रोहित का गुस्सा, इन बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार
Mon, 05 Aug 2024 01:03 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:03 AM IST
सार
श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
विस्तार
कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में भारत की हार पर निराशा जताई। रविवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। मेजबानों ने इस जीत के साथ सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। अब भारत की नजर तीसरे वनडे पर होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

रोहित ने ठहराया इन बल्लेबाजों को जिम्मेदारी
दूसरे वनडे में हार के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर चर्चा होगी। रोहित ने कहा, "जब आप कोई मैच हारते हैं तो दुख होता है। यह सिर्फ उन 10 ओवरों के बारे में नहीं है जिसमें भारत ने 50 रन पर छह विकेट खो दिए थे। आपको लगातार क्रिकेट खेलना होता है और हम ऐसा करने में विफल रहे। थोड़ा निराश हूं, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम अच्छा नहीं खेले। हम जिस तरह से खेले, उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता। लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी के बारे में चर्चा होगी।"

- फोटो : @OfficialSLC
असलंका ने की वेंदरसे की तारीफ
वहीं, श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से 240 रन का स्कोर काफी था। उन्होंने कहा, "मैं स्कोर से खुश था। 240 काफी अच्छा स्कोर था। एक कप्तान के तौर पर मुझे इस तरह की समस्याएं (स्पिन के कई विकल्प) पसंद हैं। वेंदरसे का स्पैल शानदार था।"