फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Rohit Sharma created history, Hitman joined this list leaving Rahul Dravid behind

ODI: रोहित शर्मा के नाम खास उपलब्धि, द्रविड़ को इस मामले में छोड़ा पीछे, अब हिटमैन से आगे केवल तीन बल्लेबाज

Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
सार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा।

विज्ञापन
IND vs SL: Rohit Sharma created history, Hitman joined this list leaving Rahul Dravid behind
रोहित और द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबानों ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

IND vs SL: Rohit Sharma created history, Hitman joined this list leaving Rahul Dravid behind
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
द्रविड़ से इस मामले में आगे निकले रोहित
रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान ने रनों के मामले में टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच और खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। हिटमैन ने इस मैच की शुरुआत से पहले अपने करियर में 263 वनडे मैचों में 10,767 रन बनाए थे, लेकिन दो रन बनाते ही वह पूर्व बल्लेबाज से आगे निकल गए। वह इस लिस्ट में अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। द्रविड़ के नाम 340 वनडे मैचों में 10,768 रन दर्ज हैं। वहीं, रोहित के नाम 264 मुकाबलों में 10,831 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100 50
सचिन तेंदुलकर 463 18426 86.23 49 96
विराट कोहली 294 13886 93.52 50 72
सौरव गांगुली 308 11221 73.65 22 71
रोहित शर्मा 264 10831 92.29 31 57
राहुल द्रविड़ 340 10768 71.18 12 82
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL: Rohit Sharma created history, Hitman joined this list leaving Rahul Dravid behind
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter
रोहित ने जड़ा 57वां अर्धशतक
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले पिछले मैच में भी हिटमैन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

IND vs SL: Rohit Sharma created history, Hitman joined this list leaving Rahul Dravid behind
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : @OfficialSLC
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed