{"_id":"66afbbcad568a1c73a01834d","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-created-history-hitman-joined-this-list-leaving-rahul-dravid-behind-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI: रोहित शर्मा के नाम खास उपलब्धि, द्रविड़ को इस मामले में छोड़ा पीछे, अब हिटमैन से आगे केवल तीन बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI: रोहित शर्मा के नाम खास उपलब्धि, द्रविड़ को इस मामले में छोड़ा पीछे, अब हिटमैन से आगे केवल तीन बल्लेबाज
Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
सार
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
रोहित और द्रविड़
- फोटो : BCCI
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबानों ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
द्रविड़ से इस मामले में आगे निकले रोहित
रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान ने रनों के मामले में टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच और खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। हिटमैन ने इस मैच की शुरुआत से पहले अपने करियर में 263 वनडे मैचों में 10,767 रन बनाए थे, लेकिन दो रन बनाते ही वह पूर्व बल्लेबाज से आगे निकल गए। वह इस लिस्ट में अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। द्रविड़ के नाम 340 वनडे मैचों में 10,768 रन दर्ज हैं। वहीं, रोहित के नाम 264 मुकाबलों में 10,831 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

| खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 18426 | 86.23 | 49 | 96 |
| विराट कोहली | 294 | 13886 | 93.52 | 50 | 72 |
| सौरव गांगुली | 308 | 11221 | 73.65 | 22 | 71 |
| रोहित शर्मा | 264 | 10831 | 92.29 | 31 | 57 |
| राहुल द्रविड़ | 340 | 10768 | 71.18 | 12 | 82 |
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter
रोहित ने जड़ा 57वां अर्धशतक
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले पिछले मैच में भी हिटमैन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

- फोटो : @OfficialSLC
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।