फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Ravichandran Ashwin breaks Kapil dev record, becomes the second-highest wicket-taker in Tests for India

IND vs SL: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा दिग्गज कपिल देव का यह बड़ा रिकॉर्ड, विकेटों के मामले में शीर्ष 10 में शामिल हुए

Sun, 06 Mar 2022 02:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 06 Mar 2022 02:41 PM IST
सार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में दिग्गज कपिल देव से आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs SL Ravichandran Ashwin breaks Kapil dev record, becomes the second-highest wicket-taker in Tests for India
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में दिग्गज कपिल देव से आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट में 435 विकेट हो गए हैं।  

विज्ञापन


35 वर्षीय अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले का नाम है। कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन अब सर्वाधिक टेस्ट विकेट के मामले में शीर्ष 10 क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल हो गए हैं और नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अश्विन पांच विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में उन्होंने दो विकेट लिए थे और दूसरी पारी में तीन विकेट ले चुके हैं। चरिथ असलंका का विकेट लेते ही अश्विन के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट: 

नंबर  नाम  विकेट  देश
1 मुथैया मुरलीधरन 800 श्रीलंका
2 शेन वॉर्न 708 ऑस्ट्रेलिया
3 जेम्स एंडरसन 640* इंग्लैंड
4 अनिल कुंबले 619 भारत
5 ग्लेन मैक्ग्रा 563 ऑस्ट्रेलिया
6 स्टुअर्ट ब्रॉड 537* इंग्लैंड
7 कर्टनी वॉल्श 519 वेस्टइंडीज
8 डेल स्टेन 439 दक्षिण अफ्रीका
9 रविचंद्रन अश्विन 435* भारत
10 कपिल देव 434 भारत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed