फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Indian team announced for T20 and Test series against Sri Lanka Rohit Sharma appointed new Test captain

IND vs SL: रोहित शर्मा बने नए टेस्ट कप्तान, श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

Sat, 19 Feb 2022 05:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया। शनिवार (19 फरवरी) को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। इस दौरान रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है।

विज्ञापन
IND vs SL Indian team announced for T20 and Test series against Sri Lanka Rohit Sharma appointed new Test captain
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया। शनिवार (19 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। इस दौरान रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। वे टेस्ट में भारत के 35वें कप्तान होंगे। चेतन शर्मा ने कहा- रोहित की कप्तानी में खेलते हुए केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह अगले टेस्ट कप्तान के रूप में तैयार होंगे। इन तीनों में से कोई एक भविष्य में भारत का नेतृत्व करेगा। रोहित का ध्यान टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप पर ज्यादा है।
विज्ञापन


विराट कोहली और ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच और श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। शार्दुल को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वे दक्षिण अफ्रीका में स्टैंडबाई के तौर पर गए थे।
विज्ञापन


रहाणे और पुजारा टेस्ट टीम से बाहर
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। चेतन शर्मा ने टीम घोषणा के समय कहा कि दोनों को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। ये अच्छी बात है कि भारत के दो बड़े खिलाड़ी रणजी में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और सुंदर चोटिल, बुमराह टी-20 और टेस्ट में उपकप्तान
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को अनफिट होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज बाहर रखा गया है। राहुल की जगह बुमराह टेस्ट और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे।

रोहित शर्मा टी-20 और वनडे में पहले ही बन चुके हैं कप्तान
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी से हटने का एलान किया। वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को पहले टी-20 और फिर वनडे का कप्तान बनाया गया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। अब रोहित को सबसे लंबे फॉर्मेट में भी नेतृत्व करने का मौका दिया गया है।

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़,  ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और आवेश खान।

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।

भारत और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी-20 मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में होगी। पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु में दूसरा और अंतिम टेस्ट 12 से 16 मार्च तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed