फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Indian Captain Harmanpreet says last Minute arrangements made for T20 Series Broadcast

IND vs SL: श्रीलंका-भारत के बीच टी20 सीरीज के प्रसारण में किसी चैनल की रुचि नहीं, कप्तान हरमनप्रीत हुईं हैरान

Thu, 23 Jun 2022 09:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डंबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डंबुला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 09:58 AM IST
सार

पहले टी20 मैच का प्रसारण श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा। भारत या श्रीलंका के किसी भी ब्रॉडकास्टर ने इस सीरीज के प्रसारण में रुचि नहीं दिखाई है। 
 

विज्ञापन
IND vs SL Indian Captain Harmanpreet says last Minute arrangements made for T20 Series Broadcast
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इस सीरीज के प्रसारण में किसी भी ब्रॉडकास्टर ने रुचि नहीं दिखाई है। इस वजह से पहली टी20 मैच का प्रसारण श्रीलंका क्रिकेट के यूट्यूब चैनल में करने का फैसला किया गया है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को अभी भी उम्मीद है कि पहले मैच के बाद कोई न कोई चैनल इस सीरीज के बाकी मैचों के प्रसारण में रुचि दिखाएगा और बाकी मैचों का प्रसारण किसी चैनल पर होगा। 
विज्ञापन


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। मैच से पहले मीडिया से बातचीत को दौरान हरमनप्रीत ने कहा "सीरीज के प्रसारण के बारे में मैंने बातें सुनी है। लेकिन बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मुझे लगता है कि इसे लेकर अंतिम समय तक जरूर कुछ किया जाएगा।"
विज्ञापन

श्रीलंका के लिए अहम हैं क्रिकेट सीरीज
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लिए वनडे और टी20 सीरीज अहम हैं। क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करके श्रीलंका फिर से अपने देश में विदेशी पर्यटकों का आकर्षित करना चाहता है और अपनी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाना चाहता है। ऐसे में क्रिकेट सीरीज श्रीलंका के लिए अहम हैं और इनके जरिए देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने की कोशिश जारी है। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम भी श्रीलंका के दौरे पर है। इसके जरिए यहां विदेशी पर्यटक आ रहे हैं और श्रीलंकाई लोगों ने वहां का दौरा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुक्रिया भा कहा है। 

मिताली के बिना खेलेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया इस सीरीज में मिताली राज के बिना खेलेगी। मिताली पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट की सेवा कर रहीं थी। वो हमेशा ही भारत की महिला टीम का अभिन्न हिस्सा रहीं और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। मिताली के संन्यास के बाद स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया जैसी खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी के साथ रन बनाने का दारोमदार होगा। 

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, राधा यादव, सिमरन बहादुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed