फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series

IND vs SL: हार्दिक संभालेंगे टी20 की कप्तानी? पंत-बुमराह को मिल सकता है आराम, जानिए संभावित 15 सदस्यीय टीम

Tue, 16 Jul 2024 09:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 16 Jul 2024 09:05 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 16 मैचों में कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में टीम को 10 मुकाबलों में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है।

विज्ञापन
IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से जीत के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम में बदलाव होना तय है। जिम्बाब्वे दौरे पर बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम को सिर्फ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चारों मुकाबले टीम ने जीते। इस दौरे पर हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे तमाम सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया। 
विज्ञापन

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
भारतीय टीम - फोटो : BCCI/ICC
भारत का कार्यक्रम
अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 28 और 30 जुलाई को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे। 

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
पांड्या को मिल सकती है कप्तानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वहीं, सूर्यकुमार यादव के उप-कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं हैं। भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। वहीं, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को कुछ दिन और आराम देने का मन बना रही है और अन्य युवाओं को आजमा सकती है।
विज्ञापन

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
16 मुकाबलों में पांड्या संभाल चुके कप्तानी
हार्दिक पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 16 मैचों में कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में टीम को 10 मुकाबलों में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है।

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
जिम्बाब्वे दौरे पर गए इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी
जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैसमन, रिंकू सिंह, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना जा सकता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा था। वहीं, इस दौरे पर गए ऋतुराज गायकवाड़ को आराम दिया जा सकता है। आखिरी टी20 मैच में भी वह खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
हर्षित राणा - फोटो : IPL
हर्षित राणा को मिल सकता है मौका
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जा सकता है। इस साल आईपीएल में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। केकेआर के लिए खेले गए 13 मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 विकेट अपने नाम किए। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए वह आईपीएल 2024 में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 

IND vs SL: Hardik will take over captaincy of T20, know probable 15-member team of india for t20 series
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम 
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed