फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Fans got emotional after Shikhar Dhawan dropped from Team India pour heartfelt messages

IND vs SL: शिखर को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर भावुक हुए फैंस, धवन को बताया आईसीसी टूर्नामेंट का हीरो

Wed, 28 Dec 2022 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Dec 2022 02:16 PM IST
सार

धवन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे। इस साल वनडे 22 मैचों में धवन ने 688 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 97 रहा। धवन ने छह अर्धशतक लगाए। उनका औसत खराब नहीं रहा है। धवन ने 34.40 की औसत से रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs SL Fans got emotional after Shikhar Dhawan dropped from Team India pour heartfelt messages
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। चयनकर्ताओं ने मंगलवार (27 दिसंबर) को टीम घोषित की थी। वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम से अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन हटा दिया है। वह न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे में टीम इंडिया के कप्तान थे। वनडे में चयनकर्ता अब भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। इसी कारण उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को तो चुना, लेकिन 37 वर्षीय धवन को बाहर कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उनका अब वनडे करियर भी समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

धवन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे। इस साल वनडे 22 मैचों में धवन ने 688 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 97 रहा। धवन ने छह अर्धशतक लगाए। उनका औसत खराब नहीं रहा है। धवन ने 34.40 की औसत से रन बनाए। पिछले छह वनडे में धवन ने एक अर्धशतक लगाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 72 रन की पारी खेली थी। उसके दूसरे मैच में तीन और तीसरे में 28 रन बनाकर आउट हुए थे। बांग्लादेश में धवन ने सात, आठ और तीन रन की पारी खेली थी।

प्रशंसकों ने धवन को टीम में शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की है और ट्विटर पर उनको लेकर भावुक पोस्ट किए हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

ये है भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंका और भारत के बीच टी20 सीरीज के मैच तीन, पांच और सात जनवरी को खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई, दूसरा पुणे और तीसरा राजकोट में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज के मुकाबले 10 जनवरी को शुरू होंगे। पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरा 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा 16 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

टी20 में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। वह चोट के बाद वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। रोहित की जगह टी20 में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। रोहित वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। हार्दिक उप-कप्तान होंगे। धवन ने अब तक 12 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी है। इस दौरान सात में जीत और तीन में हार मिली।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed