फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: 'Big opportunity to find answers before final ODI Champions Trophy', Washington Sundar statement

IND vs SL: 'अंतिम वनडे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जवाब ढूंढने का बड़ा मौका', वॉशिंगटन सुंदर का चौंकाने वाला बयान

Tue, 06 Aug 2024 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

सुंदर ने बल्लेबाजों का बचाव भी किया जो अब तक सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SL: 'Big opportunity to find answers before final ODI Champions Trophy', Washington Sundar statement
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो का तीसरा और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच चुनौतीपूर्ण हालात में स्पिन के खतरे से निपटने का बड़ा मौका देगा और अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दूसरा मैच 32 रन से हारने के बाद भारतीय टीम पर श्रीलंका के खिलाफ 27 साल में पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंका के स्पिनरों ने काफी परेशान किया है।
विज्ञापन


सुंदर ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, 'यह हमारे लिए एक अवसर है कि हम मैदान पर उतरें और जिम्मेदारी लें तथा उन मुश्किल परिस्थितियों में जीत हासिल करें।' उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में हम ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करेंगे और उन मुश्किल परिस्थितियों में जीतने के लिए हम क्या कर सकते हैं, इसके तरीके खोजना महत्वपूर्ण होगा, विशेषकर इस तरह के हालात में स्तरीय स्पिन आक्रमण के खिलाफ।'
विज्ञापन


इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने अब तक इस श्रृंखला में जो कुछ भी किया है, हम उसे एक सीख के रूप में लेंगे। जाहिर है कि हम आगे बढ़ने और कल मैच जीतने की कोशिश करेंगे। स्पिन के खिलाफ हमारे पास स्तरीय बल्लेबाज हैं, बस रास्ता ढूंढने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर ने बल्लेबाजों का बचाव भी किया जो अब तक सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। हमने हमेशा इस तरह के विकेटों पर खेला है, यहां तक कि घरेलू मैदान पर, टेस्ट मैचों में और विभिन्न प्रारूपों में भी। यहां तक कि घरेलू क्रिकेट में भी, हम इस तरह के विकेटों पर बहुत सारे मैच खेलते हैं।' सुंदर ने कहा, 'हम जानते हैं कि हमारे कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर मध्य क्रम में स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed