फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup 2022 Gautam Gambhir Marks Players Name against Sri Lanka t20 Match Ravi Bishnoi Chahal

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले गौतम गंभीर का बड़ा बयान, कहा- टीम में युजवेंद्र चहल की जगह नहीं

Tue, 06 Sep 2022 04:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

चहल पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में 43 रन लुटाए थे। इस दौरान सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए थे। आवेश खान उस मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup 2022 Gautam Gambhir Marks Players Name against Sri Lanka t20 Match Ravi Bishnoi Chahal
गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में मंगलवार (छह सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। यह टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। पाकिस्तान के खिलाफ वह सुपर-4 में एक मैच हार चुका है। फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए भारत को अब श्रीलंका के साथ-साथ अफगानिस्तान को भी हराना होगा। लंकाई टीम के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसे लेकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने भी अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


गंभीर का मानना है कि टीम में युजवेंद्र चहल की जगह नहीं हैं। चहल पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में 43 रन लुटाए थे। इस दौरान सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए थे। आवेश खान उस मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया था। बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया था। आवेश श्रीलंका के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

रवि बिश्नोई को टीम में बनाए रखें: गंभीर
गंभीर ने टीम प्रबंधन को सलाह दी है कि आवेश की वापसी पर युजवेंद्र चहल को बाहर रखना चाहिए। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''चहल की जगह आवेश को रखना चाहिए। रवि बिश्नोई को टीम में बनाए रखना चाहिए। इस टूर्नामेंट में चहल ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए बिश्नोई को आगे लगातार मौके देना चाहिए।''

भारत की राह आसान नहीं
भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। अफगानिस्तान से अगला मुकाबला भी कठिन होगा। उसने ग्रुप दौर में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया था।
विज्ञापन

आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed