{"_id":"63b7dbcf7ca56978bc0dc34e","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20-hardik-pandya-calls-arshdeep-singh-no-ball-crime-sunil-gavaskar-criticism-dinesh-karthik","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: हार्दिक ने नो बॉल को बताया क्राइम, गावस्कर ने भी की आलोचना, लेकिन अर्शदीप के समर्थन में आए कार्तिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: हार्दिक ने नो बॉल को बताया क्राइम, गावस्कर ने भी की आलोचना, लेकिन अर्शदीप के समर्थन में आए कार्तिक
Fri, 06 Jan 2023 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Jan 2023 02:40 PM IST
सार
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अर्शदीप की आलोचना की थी। उन्होंने कहा- एक प्रोफेशनल प्लेयर के तौर पर आप ऐसी गलती नहीं कर सकते।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने पांच नो बॉल फेंकीं। भारतीय गेंदबाजों की खराब बॉलिंग की वजह से श्रीलंका ने 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद अब हार्दिक के नो बॉल की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर से लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या तक ने इस प्रकार की गेंदबाजी को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अर्शदीप की आलोचना की थी। उन्होंने कहा- एक प्रोफेशनल प्लेयर के तौर पर आप ऐसी गलती नहीं कर सकते। हम अक्सर सुनते हैं कि आज के खिलाड़ी कहते हैं कि चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। नो बॉल नहीं फेंकना आपके नियंत्रण में है। आपके गेंद डालने के बाद क्या होता है, बल्लेबाज क्या करता है, यह दूसरी बात है। नो बॉल नहीं फेंकना निश्चित रूप से आपके नियंत्रण में है।
वहीं, मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अर्शदीप को लेकर बड़ी बात कही। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में हार्दिक ने कहा- हार की वजह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों रही। पावरप्ले ने हमें चोट पहुंचाई। हमने बुनियादी गलतियां कीं जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए। सीखना मूल बातें होनी चाहिए, जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। आपका दिन खराब हो सकता है, लेकिन बेसिक्स से दूर नहीं जाना चाहिए। इस स्थिति में यह बहुत कठिन होता है। पहले भी अर्शदीप ने नो-बॉल फेंकीं थीं। यह दोष देने के बारे में नहीं है, लेकिन नो बॉल अपराध है।
नो बॉल पर हार्दिक का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट: BCCI)
नो बॉल पर हार्दिक का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट: BCCI)
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अर्शदीप को लेकर ट्वीट किया और उनका समर्थन किया। कार्तिक ने लिखा- आपको अर्शदीप सिंह के लिए महसूस करना होगा। उनमें बस मैच अभ्यास की कमी दिखी है। यह कभी आसान नहीं होता। अर्शदीप अपने कोटे के चार ओवर नहीं फेंक पाए। हार्दिक ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी।
दो ओवर में अर्शदीप ने 37 रन दिए। उनका इकोनॉमी रेट 18.50 का रहा। श्रीलंका के 207 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 190 रन बना सकी। टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा।
You've got to feel for Arshdeep Singh , just lack of match practice .
— DK (@DineshKarthik) January 5, 2023
It's never easy #INDvsSL
दो ओवर में अर्शदीप ने 37 रन दिए। उनका इकोनॉमी रेट 18.50 का रहा। श्रीलंका के 207 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 190 रन बना सकी। टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा।