फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st Test Records: Fifth time Rishabh Pant has been dismissed in the 90s; 14th time India have scored 350+ runs on the opening day of a Test

IND vs SL Records: धोनी के बाद ऋषभ पंत के लिए भी नर्वस-90 बनी परेशानी, पांचवीं बार शतक से चूके

Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

भारत के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी की बदौलत टीम पहले दिन 350 प्लस के स्कोर तक जा सकी। यह 14वीं बार है जब भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 350 प्लस का स्कोर बनाया है।

विज्ञापन
IND vs SL 1st Test Records: Fifth time Rishabh Pant has been dismissed in the 90s; 14th time India have scored 350+ runs on the opening day of a Test
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 45 रन और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी ने 58 रन और अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

पंत इस मामले में धोनी के बराबर

इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी ताबड़तोड़ 96 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 98.97 का रहा। अपनी पारी में पंत ने नौ चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि, वह शतक से चूक गए और पांचवीं बार नर्वस-90 का शिकार हुए। दुनिया के विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो सिर्फ भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ही पंत की तरह इतनी बार नर्वस-90 का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14वीं बार भारत ने बनाए 350 प्लस रन

भारत के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी की बदौलत टीम पहले दिन 350 प्लस के स्कोर तक जा सकी। यह 14वीं बार है जब भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 350 प्लस का स्कोर बनाया है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने ऐसा छह बार किया है। इसका मतलब यह है कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है।

श्रीलंका के खिलाफ पिछले पांच घरेलू टेस्ट में पहले दिन भारत का स्कोर
 
स्कोर जगह, साल
385/6 अहमदाबाद, 2009
417/2 कानपुर, 2009
17/3 कोलकाता, 2017
371/4 दिल्ली, 2017
357/6 मोहाली, 2022
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ छठी बार 350 प्लस रन

श्रीलंका के खिलाफ पिछले पांच घरेलू टेस्ट में भारत ने चौथी बार पहले दिन का खेल खत्म होने तक 350 प्लस का स्कोर बनाया। इसमें से सबसे ज्यादा टीम इंडिया ने 2009 में कानपुर में 417 रन बनाए थे। 2017 में कोलकाता में बारिश की वजह से पहले दिन 11.5 ओवर का ही खेल हो सका था। तब भारत ने तीन विकेट गंवाकर 17 रन बनाए थे।

भारत बनाम श्रीलंका

कोहली ने आठ हजार रन पूरे किए

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल की है। विराट छठें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज यह खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट ने अपने 100वें मैच में 38वां रन बनाने ही यह खास उपलब्धि हासिल की। 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज मैच रन औसत शतक
सचिन तेंदुलकर 200 15921 53.78 51
राहुल द्रविड़ 163 13265 52.63 36
सुनील गावस्कर 125 10122 51.12 34
वीवीएस लक्ष्मण 134 8781 45.97 17
वीरेन्द्र सहवाग 103 8503 49.43 23
विराट कोहली 100* 8007 50.36 27

मैच का हाल
भारत ने 85 ओवर में छह विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन 10 और रवींद्र जडेजा 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा 96 रन ऋषभ पंत ने बनाए। वहीं हनुमा विहारी ने 58 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए लसिथ इंबुलडेनिया ने दो विकेट लिए। चरिथ असालंका को छोड़कर श्रीलंका के बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed