{"_id":"6222030aa07c523e784920c7","slug":"ind-vs-sl-1st-test-day-1-report-rishabh-pant-missed-century-virat-kohli-rohit-sharma-mayank-agarwal-and-shreyas-iyer-could-not-play-big-innings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: ऋषभ पंत पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार, कोहली ने फिर किया निराश, पहले दिन श्रीलंका पर भारी भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: ऋषभ पंत पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार, कोहली ने फिर किया निराश, पहले दिन श्रीलंका पर भारी भारत
Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत मोहाली में शुक्रवार को हुई। टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए। खेल समाप्ति की घोषणा होने के समय रवींद्र जडेजा 45 और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद थे।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत मोहाली में शुक्रवार (चार मार्च) को हुई। टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए। खेल समाप्ति की घोषणा होने के समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 45 और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद थे। ऋषभ पंत टेस्ट करियर में पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली लगातार 71वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में शतक नहीं बना सके।
पंत ने पहले दिन टीम के लिए सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उन्होंने 97 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। वे इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में राजकोट के मैदान पर 92 रन बनाकर आउट हुए थे। फिर हैदराबाद में इसी टीम के खिलाफ 92 रन बनाए थे। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन पर आउट हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

ऋषभ पंत
- फोटो : बीसीसीआई
832 दिनों से कोहली के शतक का इंतजार
कोहली की बात करें तो वे एक बार फिर से शतक नहीं लगा सके। उनके शतक का इंतजार 832 दिनों से हो रहा है। विराट ने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में पिछला शतक लगाया था। तब उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से विराट 16 टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन एक बार भी तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। वे टी20, वनडे और टेस्ट को मिलाकर लगातार 71 पारी में शतक नहीं लगा पाए हैं।
रोहित पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे
इस मैच में रोहित शर्मा पहली बार भारत की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में मैदान में उतरे। वे भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बने। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मयंक अग्रवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वे 29 रन बना सके।

विराट कोहली
- फोटो : बीसीसीआई
100वें टेस्ट में अर्धशतक लगाने से चूके कोहली
इसके बाद मयंक भी 33 रन बनाकर पवेलिय लौट गए। हनुमा विहारी ने फिर अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। विराट अपने 100वें टेस्ट में फिफ्टी लगाने से चूक गए और 45 रन बनाकर एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हुए।

हनुमा विहारी
- फोटो : बीसीसीआई
विहारी ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया
इस बीच विहारी ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। वे 58 रन बनाकर आउट हुए। विहारी के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। श्रेयस हालांकि, 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पंत के साछ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया।

ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
- फोटो : बीसीसीआई
पंत और जडेजा के बीच 104 रन की साझेदारी
पंत और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। पंत शतक से चूक गए और पांचवीं बार नर्वस 90 में आउट हुए। उन्हें 96 के निजी स्कोर पर सुरंगा लकमल ने क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में पंत ने नौ चौके और चार छक्के लगाए। फिलहाल जडेजा और अश्विन मैदान पर हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया 450 रन के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से स्पिनर एम्बुलडेनिया ने अब तक सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं। वहीं, लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।