फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st T20 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs SL: जीत के साथ 'गंभीर युग' की शुरुआत, भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया, सूर्यकुमार के बाद पराग चमके

Sat, 27 Jul 2024 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jul 2024 11:42 PM IST
सार

सूर्यकुमार और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था और अगले 30 रन बनाने में श्रीलंका ने बाकी बचे नौ विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) के आक्रामक अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को 43 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। सूर्यकुमार और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शीर्ष क्रम ने अच्छी शुरूआत दिलाई, लेकिन इसके बावजूद टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 48 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की ओर से निसांका ने पहले विकेट के लिए कुसल मेंडिस (45 रन) ने 84 रन की साझेदारी बनाई। फिर उन्होंने कुसल परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की भागीदारी की। पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार झटके देकर प्रतिद्वंद्वी टीम को पूरे ओवर नहीं खेलने दिए। भारत को पहली सफलता अर्शदीप सिंह (24 रन देकर दो विकेट) ने नौवें ओवर में मेंडिस को आउट करके दिलाई। इसके बाद अक्षर पटेल ने 38 रन देकर निसांका और परेरा (20 रन) के विकेट झटके। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था और अगले 30 रन बनाने में श्रीलंका ने बाकी बचे नौ विकेट गंवा दिए। कामिंदु मेंडिस 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान चरिथ असलंका और दासुन शनाका खाता नहीं खोल सके। वानिंदु हसरंगा दो रन और महीश तीक्ष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। मथीशा पथिराना छह रन बना सके। रियान पराग ने 1.2 ओवर में महज पांच रन देकर तीन विकेट हसिल किए, जबकि रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज को भी एक एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी और शुभमन ने दिलाई तूफानी शुरुआत

IND vs SL 1st T20 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (40 रन) और शुभमन गिल (34 रन) के अच्छी शुरूआत करने के बाद सूर्यकुमार और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की टी20 कप्तान के कप्तान बनाये जाने के बाद सूर्यकुमार ने अपने पहले मैच में 26 गेंद में 58 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने अपना 20वां अर्धशतक जमाया। 

पंत को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंद लिए और आठ चौके के साथ-साथ दो छक्के भी लगाए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल और शुभमन गिल (16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। जायसवाल ने तेजी से रन जुटाने पर ध्यान लगाया तो वहीं गिल ने कलात्मक बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की गेंदों को धुना।
विज्ञापन

शुभमन-यशस्वी के बीच 74 रन की साझेदारी

IND vs SL 1st T20 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
नए कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में गिल रक्षात्मक होकर नहीं खेले। जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर दिलशान मदुशंका पर चौका जड़ा और गिल ने भी उनका अनुकरण करते हुए लगातार दो चौके से इस ओवर में 13 रन जोड़े। श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने तीसरे ओवर में महीश तीक्ष्णा को गेंदबाजी पर लगाया जिनका स्वागत जायसवाल ने लांग ऑफ पर छक्का जड़कर किया और स्क्वायर पर एक चौका लगाया।

गिल ने असिथा फर्नांडो पर प्वाइंट के पीछे बाउंड्री लगायी और फिर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा। जायसवाल ने इसी गेंदबाज की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिया जिससे चार ओवर में भारत का रनों का अर्धशतक पूरा हुआ। जायसवाल और गिल अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर अच्छी लय में थे, लेकिन श्रीलंका ने 74 रन के स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिए। गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए। वह दिलशान मदुशंका पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे।

सूर्यकुमार-पंत की आक्रामक बल्लेबाजी

IND vs SL 1st T20 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : SonyLiv
वानिंदु हसारंगा अपना पहला ही ओवर फेंकने उतरे और जायसवाल उनकी गुगली गेंद पर स्टंप आउट हुए। स्कोर दो विकेट पर 74 रन हो गया। फिर सूर्यकुमार ने अपने पांरपरिक शॉट खेलते हुए रन गति बढ़ाई। भारत ने 8.4 ओवर में 100 रन पूरे किए और इस दौरान कप्तान ने रन गति कम नहीं होने दी। हालांकि पंत क्रीज पर थोड़े जूझते दिखे। सूर्यकुमार को पथिराना ने अपनी यॉर्कर पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद पंत ने खुलकर खेलते हुए असिथा पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया और फिर एक चौका जड़ा। पर वह अर्धशतक से एक रन पहले पथिराना की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या (09), रियान पराग (07) और रिंकू सिंह (01) जल्दी विकेट गंवा बैठे।

श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना ने चार विकेट, जबकि मदुशंका, असिथा फर्नांडो और हसारंगा ने एक एक विकेट झटका। धीमी पिच पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की लेंथ अनियमित थी। लेकिन हसारंगा (चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया। पथिराना ने कुछ परफेक्ट यार्कर फेंकने के बाद 40 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed