फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st ODI Highlights 2023: India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi

IND vs SL ODI: फॉर्म में लौटे रोहित-विराट, उमरान ने तीन विकेट झटके, भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया

Tue, 10 Jan 2023 10:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने भी 70 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। 
 

विज्ञापन
IND vs SL 1st ODI Highlights 2023: India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 67 रन से हरा दिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना पाई। भारत के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, कप्तान रोहित ने भी 83 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन


इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है और पहले ही मैच में बड़ी जीत हासिल कर भारत ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित और विराट जैसे बड़े खिलाड़ियों का फॉर्म में लौटना भारत के लिए सुखद संकेत है। 
विज्ञापन


image

रोहित और गिल ने दी शानदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में 75 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी दोनों जमे रहे और पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 70 रन बनाने के  बाद आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 83 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए विराट ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर 28, लोकेश राहुल 39 और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए। टी20 में बल्ले के साथ कमाल करने वाले अक्षर पटेल भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। 

विराट का शानदार शतक
20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंद में 113 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 143 रन था। वहीं, जब कोहली पवेलियन गए तो भारतीय टीम 364 रन बना चुकी थी। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।



400 रन बनाने से चूका भारत
भारत ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 400 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी। भारत ने 44 ओवर में चार विकेट पर 329 रन बना लिए थे। विराट और हार्दिक क्रीज पर थे। ऐसे में भारत के लिए 400 का स्कोर बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन हार्दिक, अक्षर और अंत में विराट भी गलत समय पर आउट हो गए। मैच की आखिरी 10 गेंदें शमी और सिराज ने खेलीं। इसी वजह से भारतीय टीम 400 का स्कोर नहीं बना सकी।

इस मैच में श्रीलंका के सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुए। कसून रजिता को तीन विकेट जरूर मिले, लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटा दिए। उनके अलावा मदुशंका, करुणारत्ने, शनाका और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला, लेकिन सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट छह से ज्यादा रहा।

image
विज्ञापन

श्रीलंका की खराब शुरुआत
374 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। 19 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और 23 रन के स्कोर पर दो अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। पाथुम निशांका ने 80 गेंद में 72 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर पर अविश्वका फर्नांडो पांच, कुशल मेंडिस शून्य, चरिथ असालंका 23 और धनंजय डीसिल्वा 47 रन बनाकर आउट हुए। 

161 रन के स्कोर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस समय दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। हालांकि, शनाका को भी दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। वानिंदू हसरंगा 16, दुनिथ वेलाल्गे शून्य, चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर आउट हुए। शनाका एक छोर डंटे रहे और उन्होंने 88 गेंद में 108 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

image

भारत के लिए उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed