फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Yashasvi Jaiswal praised Rohit Sharma KL Rahul revealed the secret of the victory in Cape Town

IND vs SA: यशस्वी जयसवाल ने की रोहित शर्मा की तारीफ, केएल राहुल ने केपटाउन में मिली जीत का खोला राज

Sat, 06 Jan 2024 10:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 10:26 AM IST
सार

भारत सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हार गया था लेकिन टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और दो दिन में ही मैच को जीत लिया। राहुल ने पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई थी।

विज्ञापन
IND vs SA Yashasvi Jaiswal praised Rohit Sharma KL Rahul revealed the secret of the victory in Cape Town
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया। उसने सीरीज के दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल की। भारत ने केपटाउन में पहली जीत हासिल करते हुए मेजबान टीम को सात विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने में मदद की।
विज्ञापन


सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क और केपटाउन के न्यूलैंड्स की उछालभरी पिचों पर जयसवाल चार पारियों में केवल 50 रन ही बना सके। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 79 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 23 गेंद में 28 रन की तेज पारी खेलने वाले जयसवाल ने कहा, ''रोहित भाई मुझे सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने में मदद करते हैं और हमें नई गेंद के खिलाफ तेजी से रन बनाने की जरूरत है। मैं बस अच्छी शुरुआत देना चाहता था और मेरे दिमाग में यही सब था क्योंकि हमें मैच जीतना था। पिछली तीन पारियों में और इस पारी में भी मैंने यही किया। यह दौरा मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है। अलग माहौल और हर मायने में यह एक सुखद अनुभव रहा है। उन सुधारों के बारे में सीखा जो मुझे करने की जरूरत है।''
विज्ञापन


पहले टेस्ट में अतिरिक्त आक्रामकता गायब थी: राहुल
दूसरी ओर, जीत के बाद केएल राहुल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में हार के दौरान भारतीय टीम में अतिरिक्त आक्रामकता नहीं थी लेकिन मानसिक बदलाव ने दूसरे टेस्ट में चीजें बदल दीं। भारत सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हार गया था लेकिन टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और दो दिन में ही मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मामले में अपने पिछले मैच के दौरान वास्तव में शत प्रतिशत नहीं थे। हम तैयार थे लेकिन अतिरिक्त धार या अतिरिक्त आक्रामकता गायब थी। इसका श्रेय दक्षिण अफ्रीका को भी जाता है कि उन्होंने आत्मविश्वास के उस स्तर तक नहीं पहुंचने दिया। केवल योजना और रवैये में थोड़ा सा बदलाव हुआ था। मेरा मतलब है कि हम यह नहीं कह सकते कि हम पिछले टेस्ट मैच के दौरान तैयार नहीं थे। हम तैयार थे लेकिन ऐसी परिस्थितियां होती हैं जहां प्रतिद्वंद्वी वास्तव में आपको मुकाबले से बाहर कर देता है या हम इसके आदी नहीं थे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed