फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA World Cup 2023 Happy Birthday Virat Kohli 49th Century Chances Today Match South Africa Eden Gardens

IND vs SA: क्या जन्मदिन पर विराट कोहली कर पाएंगे सचिन की बराबरी? देखें कोलकाता में क्या कहते हैं उनके आंकड़े

Sun, 05 Nov 2023 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

इस साल वनडे में विराट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 23 मैच की 20 पारियों में 65.88 की औसत से 1054 रन बना लिए हैं। इनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA World Cup 2023 Happy Birthday Virat Kohli 49th Century Chances Today Match South Africa Eden Gardens
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में  विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। आज उनका जन्मदिन भी है। विराट 35 साल के हो गए हैं। वह वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से एक शतक दूर हैं। अपने जन्मदिन पर अगर विराट इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हैं तो यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। विराट के नाम अब तक 48 वनडे शतक हैं। 
विज्ञापन

विश्व कप में शानदार फॉर्म में विराट

विराट का इस विश्व कप में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह सात मैचों की सात पारियों में 88.40 की औसत से 442 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। पिछले कुछ मौकों पर वह शतक लगाने से चूक गए थे। हालांकि, इस मैच में विराट शतक लगाकर फैंस को खुश होने का मौका देना चाहेंगे। विराट ने अब तक वनडे में 288 मैचों की 276 पारियों में 58.05 के शानदार औसत से 13,525 रन बनाए हैं। इनमें 48 शतक और 70 अर्धशतक हैं। 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड

IND vs SA World Cup 2023 Happy Birthday Virat Kohli 49th Century Chances Today Match South Africa Eden Gardens
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के शतक बनाने की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। इस टीम के खिलाफ 30 वनडे की 28 पारियों में उन्होंने 61 की औसत और 85.92 के स्ट्राइक रेट से 1403 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 160 रन है। हालांकि, इस टीम के खिलाफ वह वनडे में कभी ईडन गार्डेन्स में नहीं खेले हैं। विराट का ईडन गार्डेन्स में अच्छा रिकॉर्ड है और वह वनडे में भारतीय बल्लेबाजों में इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने यहां सात मैचों की सात पारियों में 47.14 की औसत से 330 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिच पर रिकॉर्ड

तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट ने ईडन गार्डेन्स पर 16 मैच खेले हैं। इसकी 19 पारियों में 46.58 की औसत से 792 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिचों पर विराट का रिकॉर्ड भी शानदार है। इस टीम के खिलाफ भारत में उन्होंने नौ मैचों की आठ पारियों में 41.75 की औसत से 334 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। ऐसे में उम्मीद है कि विराट एक बार फिर आज शतक लगाकर फैंस को खुशी का मौका देंगे। 

विराट जन्मदिन पर लगा पाएंगे शतक?

IND vs SA World Cup 2023 Happy Birthday Virat Kohli 49th Century Chances Today Match South Africa Eden Gardens
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल वनडे में विराट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 23 मैच की 20 पारियों में 65.88 की औसत से 1054 रन बना लिए हैं। इनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। विराट ने इस विश्व कप में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य और 88 रन की पारियां खेल चुके हैं। अगर वह आज शतक लगाते हैं तो वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बनेंगे। टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं।

जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)
बल्लेबाज स्कोर खिलाफ तारीख
टॉम लाथम 140* नीदरलैंड 02/04/2022
रॉस टेलर 131* पाकिस्तान 08/03/2011
सनथ जयसूर्या 130 बांग्लादेश 30/06/2008
मिचेल मार्श 121 पाकिस्तान 20/10/2023
सचिन तेंदुलकर 134 ऑस्ट्रेलिया 24/04/1998
विनोद कांबली 100* इंग्लैंड 18/01/1993
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed