फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs SA Dream11 Prediction Today Match Playing 11 India vs South Africa World Cup Captain and Players

IND vs SA Playing 11: टीम इंडिया की देखादेखी दक्षिण अफ्रीका ने भी चाइनामैन स्पिनर को उतारा, देखें प्लेइंग-11

Sun, 05 Nov 2023 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 01:48 PM IST
सार

Playing 11 Today Match India vs South Africa : हार्दिक पांड्या के विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

विज्ञापन
IND Vs SA Dream11 Prediction Today Match Playing 11 India vs South Africa World Cup Captain and Players
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत का आठवां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर अपना विजय रथ जारी रखते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन दोनों के बीच जंग खुद को सबसे बेहतर टीम साबित करने की होगी। 
विज्ञापन


भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं और भारत के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है। हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे और उनके जाने के बाद टीम में जगह बनाने वाले मोहम्मद शमी ने लाजवाब प्रदर्शन किया। तीन मुकाबलों में 14 विकेट लेकर शमी भारतीय गेंदबाजी की जान बने हुए हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में भारतीय टीम छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ खेल रही है। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यही कॉम्बिनेशन खिलाया है। हालांकि, किसी मुकाबले के दौरान किसी भी गेंदबाज को चोट लगने पर या किसी गेंदबाज का खराब दिन होने पर भारत मुश्किल में फंस सकता है। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में छठे गेंदबाज का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, रोहित ने टॉस के दौरान कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली गेंदबाजी कर सकते हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह फिलहाल टीम में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।


दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed