फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli three match away from playing 100 Tests Ashwin can break Kapil Dev big record

IND vs SA: विराट कोहली 100 टेस्ट खेलने से तीन मैच दूर, अश्विन तोड़ सकते हैं कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

Tue, 21 Dec 2021 04:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Dec 2021 04:41 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खिलाड़ियों के पास सिर्फ सीरीज जीतने का ही नहीं बल्कि कई निजी उपलब्धियों को हासिल करने का भी मौका होगा। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविंचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की नजर कई रिकॉर्ड पर है।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli three match away from playing 100 Tests Ashwin can break Kapil Dev big record
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने के इरादे से 26 दिसंबर को मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों के पास सिर्फ सीरीज जीतने का ही नहीं बल्कि कई निजी उपलब्धियों को हासिल करने का भी मौका होगा। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविंचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की नजर कई रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन


विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली के पास 100 टेस्ट मैच पूरे करने का मौका है। वे इससे सिर्फ तीन कदम दूर हैं। अगर कोहली सीरीज के तीनों मैच में हिस्सा लेते हैं तो वे 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट अपना 100वां टेस्ट केपटाउन में खेलेंगे। इसके अलावा उनकी नजर आठ हजार रन के आंकड़े पर भी है। वे इससे सिर्फ 199 रन दूर हैं। उनके पास दक्षिण अफ्रीका में कम से कम छह पारियां होंगी।
विज्ञापन


रविचंद्रन अश्विन: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ही वे हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर तीसरे सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने थे। अब दक्षिण अफ्रीका में उनकी नजर भारत के महान कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड पर होगी। अश्विन अगर सीरीज में आठ विकेट निकाल लेते हैं तो वे सबसे ज्यादा विकेट के मामले में कपिल देव (434 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Virat Kohli three match away from playing 100 Tests Ashwin can break Kapil Dev big record
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी को आराम दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका में उनकी वापसी होगी। वे अगर सीरीज में पांच विकेट हासिल कर लेते हैं तो एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। दरअसल, शमी के टेस्ट में 195 विकेट हैं। वे 200 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं। उनसे पहले कपिल देव, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जवागल श्रीनाथ ऐसा कर चुके हैं।

IND vs SA Virat Kohli three match away from playing 100 Tests Ashwin can break Kapil Dev big record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा: हाल के दिनों में फॉर्म और रनों के लिए संघर्ष करने वाले चेतेश्वर पुजारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। भारत का यह नंबर-3 बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 टेस्ट में 758 रन बनाने में सफल रहा है। इस दौरान पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। दिसंबर 2013 में उन्होंने जोहान्सबर्ग के मैदान पर 153 रनों की पारी खेली थी। अगर पुजारा सीरीज में 242 और रन बना लेते हैं तो वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने एक हजार रन पूरे कर लेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1893 और इंग्लैंड के खिलाफ 1699 रन बना चुके हैं।

IND vs SA Virat Kohli three match away from playing 100 Tests Ashwin can break Kapil Dev big record
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
अजिंक्य रहाणे: पुजारा की तरह रहाणे भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पुजारा की तरह रहाणे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन बनाने के करीब हैं। 33 साल के इस बल्लेबाज ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अब तक 10 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनके खाते में 748 रन हैं। अगर वे फॉर्म में वापस आ जाते हैं और 252 रन सीरीज में बना लेते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके भी 1000 रन हो जाएंगे। रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1090 रन बनाए हैं। इसके अलावा रहाणे के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पूरे करने का मौका होगा। वे तीन कदम दूर हैं।

भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका में 1992 से अब 29 सालों में 20 टेस्ट मैच खेल चुका है। उसे सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है तो 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया इस बार हार-जीत के इस फासले को कम करने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed