फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli Teases Ishant Sharma Hilariously in Flight From Mumbai to Johannesburg

VIDEO: जोहान्सबर्ग पहुंची टीम इंडिया, फ्लाइट में इशांत से मजाक करते दिखे विराट कोहली

Fri, 17 Dec 2021 11:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Dec 2021 11:18 AM IST
सार

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। तमाम अटकलों और विवादों के बीच टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को मुंबई से जोहान्सबर्ग उड़ान भरी और तय समय से वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli Teases Ishant Sharma Hilariously in Flight From Mumbai to Johannesburg
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Screengrab from video twitter@BCCI

विस्तार

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। तमाम अटकलों और विवादों के बीच टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को मुंबई से जोहान्सबर्ग उड़ान भरी और तय समय से वहां पहुंच गई। फ्लाइट में विराट मजाकिया अंदाज में दिखे और खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से मस्ती करते नजर आए। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम की फ्लाइट और जोहान्सबर्ग पहुंचने की वीडियो साझा की गई। इसमें विराट कोहली और इशांत शर्मा के बीच हंसी-मजाक दिखी तो वहीं कोच राहुल द्रविड़ और रहाणे-पुजारा भी काफी खुश दिखे। 
विज्ञापन




दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का वहां की सांस्कृतिक परंपरा और नृत्य के साथ स्वागत किया गया। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे दो घंटे से भी कम समय में 60 हजार से अधिक लोगों ने देखा और 7000 से अधिक लोगों ने पसंद किया। 

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 3-7 जनवरी को दूसरा टेस्ट और 11-15 जनवरी तक तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed