फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli & Rahul Dravid Indulge in Serious Conversation As Team India started training

VIDEO: सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, विराट को टिप्स देते नजर आए कोच द्रविड़

Sun, 19 Dec 2021 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले हफ्ते से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है और पहले टेस्ट के लिए जोहान्सबर्ग में पसीना बहा रही है।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli & Rahul Dravid Indulge in Serious Conversation As Team India started training
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : screengrab from twitter@BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले हफ्ते से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है और पहले टेस्ट के लिए जोहान्सबर्ग में पसीना बहा रही है। दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। 

विज्ञापन


बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने सेंचूरियन में जमकर अभ्यास किया और एक कड़े ट्रेनिंग सत्र में नेट्स में हाथ आजमाए। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों और कप्तान कोहली को टिप्स देते नजर आए। दोनों के बीच काफी गंभीर बातचीत होते दिखी। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहुल द्रविड़ कप्तान कोहली को बल्लेबाजी की टिप्स देते दिखे। 
विज्ञापन


भारतीय टीम को यहां कोई अभ्यास मैच नहीं खेलना है ऐसे में उनके सामने खुद को यहां की परिस्थितियों के अनुसार जल्दी से जल्दी ढालने की जरुरत है। 

बीसीसीआई ने पूरे अभ्यास सत्र का एक संक्षिप्त वीडियो शेयर किया। इसमें स्थानीय पुलिस की गाड़ियां टीम इंडिया के दो बसों को सुपरस्पोर्ट पार्क तक पहुंचाने दिखीं। वीडियो में भारतीय टीम ने पहले जॉगिंग के साथ खुद को वॉर्मअप किया और इसके बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन भी नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे। इसके बाद अंत में विराट कोहली अपने किट्स के साथ मैदान के बाहर जाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)



इससे पहले बीसीसीआई ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमे टीम इंडिया फुटवॉली खेलते नजर आई थी और तब टीम के कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने जोहान्सबर्ग की परिस्थितियों और चुनौतियों पर बात करते हुए टीम के इस सत्र के बार में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed