फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli prefers Shardul Thakur over Hanuma Vihari why out of form Ajinkya Rahane was chosen over Shreyas Iyer

IND vs SA एनालिसिस: विराट कोहली ने हनुमा पर शार्दुल को दी तरजीह, श्रेयस अय्यर की जगह क्यों चुने गए आउट ऑफ फॉर्म अजिंक्य रहाणे?

Mon, 27 Dec 2021 12:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Dec 2021 12:26 AM IST
सार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने टीम चयन में वही फैसले लिए जिसके कयास पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli prefers Shardul Thakur over Hanuma Vihari why out of form Ajinkya Rahane was chosen over Shreyas Iyer
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत सेंचुरियन में रविवार (26 दिसंबर) को हुई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने टीम चयन में वही फैसले लिए जिसके कयास पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे थे। विराट ने टीम के उपकप्तान रहे अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर से मौका दिया है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
विज्ञापन


कोहली ने रहाणे के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हीरो रहे श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया है। अय्यर ने कानपुर में खेले गए अपने पदार्पण टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाया था। उन्होंने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। इसके बाद मुंबई टेस्ट में 18 और 14 रन बनाए थे।
विज्ञापन


रहाणे ने एक साल से नहीं लगाया शतक
रहाणे ने टेस्ट मैच में एक साल से कोई शतक नहीं लगाया है। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में लगाया था। पिछले एक साल में रहाणे के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अय्यर के ऊपर रहाणे को क्यों मिली तरजीह?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने 11 टेस्ट में 748 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और तीन अर्धशतक हैं।
रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका में 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 53.20 की औसत से 266 रन ठोके हैं।
विदेशों में रहाणे ने अपने 12 शतक में 8 शतक लगाए हैं। उनका औसत 49.50 का रहा है।

हनुमा विहारी की जगह शार्दुल टीम में 
शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। उन्होंने इंग्लिश पिचों पर इस साल दो अर्धशतक जड़े थे। इसके अलावा सात विकेट भी अपने नाम किए थे। शार्दुल के करियर को देखें तो उन्होंने पांच टेस्ट में 190 रन बनाए हैं। इस दौरान 14 विकेट झटके हैं।

हनुमा की बात करें तो वे इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली बार टीम में नजर आए थे। उसके बाद चोटिल होने के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे। उन्होंने भारत-ए के लिए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 5 पारियों में तीन अर्धशतक जड़े थे।
 

टॉस के समय कोहली ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विदेशों में पहले रन बनाना हमारे लिए फायदेमंद रहा है। पिच दूसरे और तीसरे दिन और ज्यादा तेज होगी। विदेशों में हमारी सफलता की शुरुआत यहीं से हुई थी। यहां खेलना काफी कठिन है। दक्षिण अफ्रीका की टीम हमेशा से मजबूत रही है। वे इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं। हमारी तैयारी भी अच्छी है। हम चार गेंदबाज और एक ऑलरआउंडर के साथ उतर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रसी वान डर डुसेन, टेंबा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मूल्डर, मार्को जानसेन, केशन महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed