फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Virat Kohli goes past Rahul Dravid to achieve big milestone, registers second-slowest half-century in Tests

IND vs SA: विराट कोहली ने 157 गेंदों में जड़ा 28वां अर्धशतक, हासिल की खास उपलब्धि, राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

Tue, 11 Jan 2022 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार अर्धशतक लगाया। वह पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 157 गेंदों में अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की।
 

विज्ञापन
IND vs SA: Virat Kohli goes past Rahul Dravid to achieve big milestone, registers second-slowest half-century in Tests
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार अर्धशतक लगाया। वह पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। विराट ने आउट होने से पहले 79 रनों की जुझारू पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में संयम का बेहतरीन उदाहरण पेश किया और 207 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 157 गेंदों में अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की।

विज्ञापन


विराट ने अपने पारी के दौरान मौजूदा कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने 15 मैचों में पांच शतक की मदद से 1161 रन बनाए थे। कोहली के नाम अब सात मैचों में दो शतक की मदद से 650 से अधिक रन दर्ज हो गए हैं। वहीं राहुल द्रविड़ ने 11 मैचों में एक शतक की मदद से 624 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


कोहली की पारी की बात करें तो अपने 99वें टेस्ट में उन्होंने बेहद धीमी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपने अर्धशतक के लिए 157 गेंदों का सामना किया। यह उनके टेस्ट करियर का अब दूसरा सबसे धीमी अर्धशतक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान उस वक्त मैदान पर पहुंचे जब भारत ने 33 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए टीम को शुरुआती झटके से उबारा और चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 62 रनों की साझेदारी की। कोहली ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर भी 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई। 

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद उसकी पहली पारी 223 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed