फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa

एनालिसिस: SENA देशों में विराट कोहली सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही सीरीज जीत सके, क्या दक्षिण अफ्रीका से ले पाएंगे बदला?

Fri, 24 Dec 2021 07:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Dec 2021 07:47 AM IST
सार

कप्तान विराट कोहली की नजर सिर्फ सेंचुरियन में कामयाबी हासिल करने पर नहीं बल्कि पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने पर भी होगी। कोहली इस बार अफ्रीकी टीम से बदला लेने उतरेंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 2017-18 में करारी हार मिली थी।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम 26 दिसंबर को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजर सेंचुरियन में पहली जीत हासिल करने पर होगी। कप्तान विराट कोहली की नजर सिर्फ सेंचुरियन में कामयाबी हासिल करने पर नहीं बल्कि पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने पर भी होगी। कोहली इस बार अफ्रीकी टीम से बदला लेने उतरेंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 2017-18 में करारी हार मिली थी। कोहली SENA देशों में एक सीरीज जीत चुके हैं। अब उनकी नजर दूसरी सीरीज जीत पर है।
विज्ञापन


क्रिकेट में SENA देश किसे कहते हैं?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में SENA देश दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को कहा जाता है। एशियाई टीमों के लिए SENA देशों में जीत हासिल करना हमेशा से मुश्किल काम रहा है। भारत 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा था।
विज्ञापन

IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa
कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
SENA देशों में कब जीते हैं विराट?
कोहली की कप्तानी रिकॉर्ड को देखें तो SENA देशों में उन्हें एक बार सीरीज में जीत मिली है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जब 2-1 से हराया था तब कोहली ही कप्तान थे। उसके बाद 2020-21 में भी भारतीय टीम कंगारूओं को हराने में सफल रही थी। तब कोहली कप्तान थे, लेकिन वे पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे। उस मुकाबले में टीम इंडिया हार गई थी। कोहली के जाने के बाद भारत की कमान अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी और टीम इंडिया सीरीज में वापसी करते हुए 2-1 से जीती थी।

कोहली ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शानदार सफलता दिलाई। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में चार मैच तक भारत 2-1 से आगे था। उसके बाद पांचवां टेस्ट मैच कोविड-19 के कारण नहीं हुआ था। वह मुकाबला 1 से 5 जुलाई तक इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेला जाएगा। उस समय टीम इंडिया के पास सीरीज को जीतने का मौका होगा। अगर भारत मैच जीत लेता या ड्रॉ करा लेता है तो कोहली के खाते में एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa
कोहली इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
SENA देशों में कोहली को कब-कब हार मिली?
यह संयोग की बात है कि कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत का नेतृत्व पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ही किया था। 2014-15 की सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं शामिल हो पाए थे। तब कोहली ने टीम की कमान संभाली थी। भारत को उस मैच में हार मिली थी। उसके बाद धोनी ने अगले दो मैचों में कप्तानी करने के बाद संन्यास ले लिया था। कोहली टीम इंडिया के नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही बने थे। चौथा मैच ड्रॉ रहा था। इस तरह सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार मिली थी।

कोहली इसके बाद 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका में 1-2 से हारे। फिर इंग्लैंड ने 2018 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से शिकस्त दी थी। उसके बाद 2019-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-2 से हारे।
विज्ञापन

IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa
कोहली को न्यूजीलैंड में भी हार मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने SENA देशों में बतौर कप्तान कितने मैच जीते और कितने हारे?
विराट अपनी कप्तानी में इंग्लैंड में तीन, ऑस्ट्रेलिया दो और दक्षिण अफ्रीका में एक मैच जीत चुके हैं। वे SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (चार जीत) हैं। अगर हार की बात करें तो कोहली ऑस्ट्रेलिया में सात मैचों में तीन बार हारे हैं और दो ड्रॉ कराने में सफल हुए हैं। न्यूजीलैंड में दो मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं। कीवी टीम के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में हारे थे। दक्षिण अफ्रीका में दो और इंग्लैंड में पांच मैच गंवाया है। इंग्लैंड में उन्होंने एक मैच ड्रॉ कराया है।

IND vs SA Virat Kohli Captaincy Analysis in SENA countries Kohli has a chance to take revenge on South Africa
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली बार हारे थे कोहली। - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी मैदानों पर विराट कोहली का बतौर कप्तान सीरीज रिकॉर्ड
साल देश मैच नतीजा
2014-15 ऑस्ट्रेलिया 4 0-2 से हारे*
2015 श्रीलंका 3 2-1 से जीते
2015 बांग्लादेश 1 0-0 से ड्रॉ
2016 वेस्टइंडीज 4 2-0 से जीते
2017 श्रीलंका 3 3-0 से जीते
2017-18 दक्षिण अफ्रीका 3 1-2 से हारे
2018 इंग्लैंड 5 1-4 से हारे
2018-19 ऑस्ट्रेलिया 4 2-1 से जीते
2019 वेस्टइंडीज 2 2-0 से जीते
2019-20 न्यूजीलैंड 2 0-2 से हारे
2020-21 ऑस्ट्रेलिया 4 2-1 से जीते
2021 इंग्लैंड फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हारे
2021 इंग्लैंड 4 2-1 से आगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed