{"_id":"65696139e5674e137c0d0ec9","slug":"ind-vs-sa-vice-captain-ajinkya-rahane-career-over-cheteshwar-pujara-not-in-team-india-for-south-africa-tour-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पिछले दौरे पर टेस्ट में उपकप्तान रहने वाले रहाणे बाहर, क्या पुजारा के साथ उनका करियर भी हुआ खत्म?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पिछले दौरे पर टेस्ट में उपकप्तान रहने वाले रहाणे बाहर, क्या पुजारा के साथ उनका करियर भी हुआ खत्म?
Fri, 01 Dec 2023 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:59 AM IST
सार
भारत ने पिछला टेस्ट वेस्टइंडीज में जुलाई में खेला था। तब टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कैरिबियाई देश पहुंची थी। उस दौरे पर रहाणे टीम इंडिया के उपकप्तान रहे थे।
विज्ञापन
रहाणे और पुजारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। गुरुवार को दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बैठक हुई और आगे का रोडमैप तैयार किया गया। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए कई चौंकाने वाले फैसले किए और तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए। जहां टी20 में सूर्यकुमार कप्तानी करते दिखेंगे, तो वहीं वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
टी20 में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेल रहे हैं। सिर्फ रवींद्र जडेजा को उस स्क्वॉड में जोड़ा गया है। वहीं, वनडे की टीम पूरी तरह बदल गई है और वनडे विश्व कप 2023 खेलने वाले सिर्फ तीन ही खिलाड़ी (श्रेयस अय्यर, राहुल और कुलदीप) ही उस टीम में हैं। ओपनर से लेकर गेंदबाज तक पूरी नई टीम है। वहीं, टेस्ट स्क्वॉड में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं किया गया है, लेकिन कुछ बड़े फैसले जरूर लिए गए हैं। अजिंक्य रहाणे को जहां टीम से बाहर कर दिया गया, वहीं चेतेश्वर पुजारा को एकबार फिर नहीं चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दौरे पर उपकप्तान थे रहाणे
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ICC
भारत ने पिछला टेस्ट वेस्टइंडीज में जुलाई में खेला था। तब टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कैरिबियाई देश पहुंची थी। उस दौरे पर रहाणे टीम इंडिया के उपकप्तान रहे थे। करीब डेढ़ साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद रहाणे ने इसी साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए वापसी की थी। 11 जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट खेलने के बाद उस दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद रहाणे ने टीम में फिर से जगह बनाई थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 89 और 46 रन की पारी खेली थी। इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया। हालांकि, कैरिबियाई दौरे पर वह दो टेस्ट की दो पारियों सिर्फ 11 रन बना सके और अब उन्हें बाहर कर दिया गया है।
रहाणे का टेस्ट करियर
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे ने अब तक 85 टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। 35 साल के रहाणे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दौरे से बाहर करने का मतलब है कि चयनकर्ता अब उन्हें भविष्य के प्लान में नहीं देख रहे हैं। यह भी हो सकता है कि जब रहाणे ने वापसी की थी तब श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोटिल थे। तो पांचवें नंबर पर रहाणे ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प थे। अब श्रेयस और राहुल की वापसी के बाद रहाणे को बाहर किया गया है। अगर यह दोनों फिट रहते हैं तो रहाणे की वापसी की संभावना बेहद कम है। वहीं, रहाणे ने इस साल तीन टेस्ट की चार पारियों में 146 रन बनाए।
पुजारा के लिए भा रास्त बंद!
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
35 साल क पुजारा की भी वापसी की बेहद कम संभावना है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के चुने जाने से और ऋतुराज गायकवाड़ के होने से यह तय है कि टीम इंडिया अब पुजारा की तरफ नहीं देख रही है। वेस्टइंडीज दौरे पर भी कप्तान रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी और कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। दक्षिण अफ्रीका में भी इन्हीं दोनों के ओपनिंग करने की संभावनाएं हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर, जो कि पुजारा का बल्लेबाजी स्थान है, वहां शुभमन गिल या ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी एक को मौका मिल सकता है। पुजारा ने पिछला टेस्ट इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसमें उन्होंने दो पारियों में 14 और 27 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर ही हैं। पुजारा ने इस साल पांच टेस्ट की आठ पारियों में 25.85 की औसत से 181 रन बनाए।