फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams

IND vs SA U19 WC: सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला द. अफ्रीका से, अब तक लगातार पांच मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

Tue, 06 Feb 2024 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Feb 2024 09:11 AM IST
सार

भारत अगर जीत दर्ज करता है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावना बन सकती है। पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

विज्ञापन
IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहतरीन फॉर्म में चल रहा भारत मंगलवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। गत चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई है और लगभग सभी मुकाबलों में टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम किसी विशेष खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। बल्लेबाज जहां ढेरों रन बनाने में सफल रहे तो वहीं गेंदबाजों को विरोधी टीमों को समेटने में सफलता मिली और जीत का अंतर भी अच्छा खासा रहा। मैच आज दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे होगा।
विज्ञापन

IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मुशीर टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज
दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 18 साल के मुशीर खान मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वह पांच मैच में 83.50 के औसत से 334 रन बना चुके हैं। भारतीय कप्तान उदय सहारन भी अच्छी फॉर्म में हैं और एक शतक और दो अर्धशतक से 61.60 की औसत के साथ 304 रन अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। सचिन दास ने नेपाल के खिलाफ भारत के आखिरी सुपर सिक्स मैच में 116 रन की पारी खेली जब टीम 62 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

विरोधी टीमों को भारतीय उप कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर सौमी पांडे का सामना करने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने 2.17 की इकोनॉमी रेट से 16 विकेट चटकाए हैं और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पांडे ने रन गति पर अंकुश लगाकर विरोधी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा जिसका फायदा नमन तिवारी (09 विकेट) और राज लिम्बानी (04 विकेट) को मिला।

IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका का भी प्रदर्शन शानदार
इस टूर्नामेंट में सफलता के अलावा भारत ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है जो उसे जीत का दावेदार बनाता है। हालांकि, नॉकआउट मुकाबलों में अलग तरह का दबाव होगा और पहला सेमीफाइनल मुख्य रूप से भारतीय बल्लेबाजों और फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका के बीच मुकाबला होगा।

मफाका पांच मैच में तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटका चुके हैं और 18 विकेट के साथ मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले दो मैच में अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ मेजबान टीम ने अंतिम सुपर सिक्स मुकाबले मे 21 रन देकर छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन

IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान में हो सकती है खिताबी भिड़ंत
भारत अगर जीत दर्ज करता है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावना बन सकती है। पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारत ने त्रिकोणीय सीरीज में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो मैच में हराया था जिससे सहारन की अगुवाई वाली टीम का मनोबल बढ़ेगा।

IND vs SA U19 WC: India will face South Africa in semifinals of Under 19 World Cup today Preview Teams
मुशीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: उदय सहारन (कप्तान ), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीष राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।

दक्षिण अफ्रीका: युआन जेम्स (कप्तान), एसोसा ऐहेवबा, रईक डेनियल्स, क्वेना मफाका, दीवान मराइस, नकोबानी मोकोएना, रिले नॉर्टन, रोमाशान पिल्ले, सिफो पोटसाने, एनटांडो जुमा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रिचर्ड सेलेट्सवेन, स्टीव स्टोक, डेविड टीगर और ओलिवर व्हाइटहेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed