{"_id":"61c4743498480d1f863e8318","slug":"ind-vs-sa-test-series-wasim-jaffer-told-african-bowler-kagiso-rabada-is-a-threat-to-india-can-dodge-indian-batsman-with-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Test Series: जाफर ने इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया भारत के लिए खतरा, अपनि गति से दे सकते हैं चकमा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Test Series: जाफर ने इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया भारत के लिए खतरा, अपनि गति से दे सकते हैं चकमा
Thu, 23 Dec 2021 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:36 PM IST
सार
रबाडा ने भारत के खिलाफ कुल नौ टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 29.16 की औसत से 24 विकेट लिए हैं। इसमें से 15 विकेट रबाडा ने 2018 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान लिए थे।
विज्ञापन
रबाडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को आगाह करते हुए कहा है कि टीम को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से बचकर रहने की जरूरत होगी। जाफर ने कगिसो रबाडा को भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा।
रबाडा का भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
रबाडा ने भारत के खिलाफ कुल नौ टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 29.16 की औसत से 24 विकेट लिए हैं। इसमें से 15 विकेट रबाडा ने 2018 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान लिए थे। इस सीरीज में उनका स्ट्राइक रेट 41.17 का और औसत 20.26 रहा था। दक्षिण अफ्रीका इस बार भी इसी तूफानी गेंदबाज पर टिका होगा, क्योंकि एनरिक नॉर्टजे चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में
जाफर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा- दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी आक्रमण बढ़िया है। रबाडा दुनिया के मौजूदा सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे। उनकी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है। तेज गेंदबाजी उनकी खासियत है। हालांकि, उनका बल्लेबाजी आक्रमण इतना शानदार नहीं है। कुल मिलाकर भारत के लिए यह दौरा चुनौती भरा रहने वाला है।
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाजों को बनाने होंगे रन
जाफर ने भारतीय गेंदबाजी अटैक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- भारतीय गेंदबाज बिलकुल बराबरी की चुनौती पेश करेंगे और टीम को मैच में बनाए रखेंगे। हालांकि, गेंदबाजी को लेकर जाफर ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच तभी जीत सकती है अगर 400 से ज्यादा रन बनाए।
400 रन बनाएगी तो जीतेगी टीम इंडिया
जाफर ने कहा- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है। भारतीय गेंदबाजी में भी विविधता है। अगर टीम इस गेंदबाजी अटैक के साथ स्कोरबोर्ड पर भी 400 रन बना देती है तो जीतने के मौके बढ़ जाएंगे। हमारी गेंदबाजी फर्स्ट क्लास है। चुनौती हमारे बल्लेबाजों के सामने होगी। यही पिछली कुछ सीरीज में हमारे लिए चुनौती रही है।
बाकी बल्लेबाजों को विराट का साथ देना होगा
जाफर खुद 2006 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिसने रन बनाए थे। दूसरे बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजी टॉप-6 में काफी संतुलित लगती है। ऋषभ पंत अगर एक से डेढ़ घंटे मैदान पर बिता लें, तो कोई भी मैच पलट सकते हैं। सभी बल्लेबाजों को विराट का साथ देना होगा।