फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Test Series: Virat Kohli highest run-scorer for India for seven times in the last 10 years; key player for India success against South Africa series | Rohit Sharma KL Rahul

IND vs SA: विराट होंगे अहम कड़ी, पिछले 10 साल में सात बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

Thu, 23 Dec 2021 07:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 07:14 AM IST
सार

2020 में केएल राहुल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं, 2021 में अब तक रोहित शर्मा इस लिस्ट को लीड कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Test Series: Virat Kohli highest run-scorer for India for seven times in the last 10 years; key player for India success against South Africa series | Rohit Sharma KL Rahul
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए खिलाड़ी जोरशोर से प्रैक्टिस में जुट गए हैं। नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं। द्रविड़ के लिए सबसे बड़ी चुनौती कप्तान विराट कोहली को फॉर्म में लाना है। विराट पिछले दो सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास रन नहीं बना पाए हैं। 
विज्ञापन


नवंबर 2019 में लगाया था पिछला शतक
उनका किसी भी फॉर्मेट में पिछला शतक नवंबर 2019 में आया था। तब विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद से फैंस विराट के बल्ले से रन निकलते नहीं देख पाए हैं। ऐसे में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बल्ले का मुंह खोलना चाहेंगे।
विज्ञापन


विराट भारत के टॉप रन स्कोरर
विराट पिछले 10 साल में सात बार भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। 2012, 2013 और 2014 लगातार तीन साल विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे। 2015 में ये सिलसिला टूटा और उस साल अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Test Series: Virat Kohli highest run-scorer for India for seven times in the last 10 years; key player for India success against South Africa series | Rohit Sharma KL Rahul
कोहली का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
लगातार चार साल सबसे ज्यादा रन बनाए
इसके बाद फिर विराट ने वापसी की और अगले चार साल यानी 2016, 2017, 2018 और 2019 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसमें से छह बार यानी 2012, 2014, 2016, 2017, 2018 और 2019 में विराट ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर दो हजार से भी ज्यादा रन बनाए। 

विराट का औसत 50 से ऊपर का ही रहा
विराट ने 2012 में 2186 रन, 2014 में 2286 रन, 2016 में 2595 रन, 2017 में 2818 रन, 2018 में 2735 रन और 2019 में 2455 रन बनाए। 2018 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरा भी किया था। इन सभी सात बार में विराट का औसत 50 से ऊपर ही रहा है। सबसे कम औसत से विराट ने 2013 में रन बनाए थे।

2021 में रोहित ने सबसे ज्यादा रन बनाए
2020 में केएल राहुल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं, 2021 में अब तक रोहित शर्मा इस लिस्ट को लीड कर रहे हैं। राहुल ने कोरोना से बाधित रहे साल में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 847 रन बनाए थे। वहीं, रोहित ने 2021 में 1420 रन बनाए। साल खत्म होने को है और रोहित के आसपास भी कोई बल्लेबाज मौजूद नहीं है। अब यह देखने वाली बात होगी कि विराट इस सीरीज में डिलीवर कर पाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed