फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Test Series: Indian batsmen surrendered in front of swing and seam, broke Pakistan's 12-year-old record | Most batsmen out caught in a series for a team

IND vs SA Test Series: स्विंग और सीम के आगे सरेंडर हुए भारतीय बल्लेबाज, पाकिस्तान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Thu, 13 Jan 2022 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jan 2022 03:28 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक 49* बार भारतीय बल्लेबाज कैच आउट हो चुके हैं। यह तीन या इससे कम मैच की टेस्ट सीरीज में कैच आउट होने वाले सबसे ज्यादा बल्लेबाजों की संख्या है।

विज्ञापन
IND vs SA Test Series: Indian batsmen surrendered in front of swing and seam, broke Pakistan's 12-year-old record | Most batsmen out caught in a series for a team
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इस सीरीज में भारत ने एक ऐसा खराब रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले 12 साल में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं हो सका था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक 55 बार भारतीय बल्लेबाज कैच आउट हो चुके हैं। यह तीन या इससे कम मैच की टेस्ट सीरीज में कैच आउट होने वाले सबसे ज्यादा बल्लेबाजों की संख्या है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। उसने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में खेली गई सीरीज में बनाया था।
विज्ञापन


2009 में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड दौरा
2009 में जब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी, तब दोनों के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज में 48 बार पाकिस्तान के बल्लेबाज कैच आउट हुए थे। दोनों देशों के बीच खेली गई सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। एक टेस्ट ट्रॉ रहा था। वहीं, तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दो टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टीमें संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर
इसमें भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 2006 में और श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के बीच 2011 में खेली गई सीरीज शामिल है। 2006 में जब भारत ने तीन टेस्ट की सीरीज के लिए अफ्रीका का दौरा किया था, तब कुल 47 बार भारतीय बल्लेबाज कैच आउट हुए थे। 

द्रविड़ की कप्तानी में जीता था पहला टेस्ट
इसी सीरीज में भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट जीता था। जोहनिसबर्ग टेस्ट को टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 123 रन से हराया था। हालांकि, इसके बाद अफ्रीकी टीम ने वापसी की और बाकी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

अभी बढ़ सकता है भारत का आंकड़ा
वहीं, 2011/12 में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज में भी 47 बार श्रीलंका टीम के बल्लेबाज कैच आउट हुए थे। यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती थी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में यह खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभी भी भारत के छह विकेट बचे हैं और ये नंबर ज्यादा भी हो सकता है। यह रिकॉर्ड दिखाता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने स्विंग और सीम के आगे खुद को सरेंडर कर दिया।


भारत ने 100 से ज्यादा रन की बढ़त बनाई
केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed