फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Test Series 2021 Indian players were seen tasting Barbeque BBQ before the test series Mayank Agarwal shared photo

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले बारबेक्यू का जायका लेते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल ने शेयर की फोटो

Wed, 22 Dec 2021 10:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Dec 2021 10:14 AM IST
सार

भारतीय टीम इन दिनोंं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दोनों देशोें के बीच तीन टेस्ट मैचोें की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी बारबेक्यू का मजा लेते नजर आए। 

विज्ञापन
IND vs SA Test Series 2021 Indian players were seen tasting Barbeque BBQ before the test series Mayank Agarwal shared photo
बारबेक्यू का आनंद लेते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : twitter@mayankcricket

विस्तार

भारतीय टीम इन दिनों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया सेंचरियन में है और बायो-बबल में रहकर प्रैक्टिस कर रही है। राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव देखा जा रहा है। अपने क्रिकेट करियर में द वॉल के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ बखूबी जानते हैं कि मैदान के अंदर और बाहर वर्कलोड को कैसे मैनेज करना है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक फोटो शेयर की है।  जिसमें हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत टीम के कई खिलाड़ी बारबेक्यू के आनंद लेते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


मयंक अग्रवाल ने शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, खुद मयंक अग्रवाल, केएल राहुल समेत कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं। सभी सभी खिलाड़ी रात में बारबेक्यू का आनंद ले रहे है। फोटो कैप्शन में मयंक अग्रवाल ने लिखा, रात के बारबेक्यू जैसा कुछ भी नहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया कर रही जमकर प्रैक्टिस

भारतीय टीम सेंचुरियन में हैं और यहां बायो-बबल में रहकर कड़ा अभ्साय कर रही है। बीसीसीआई ने हाल में टीम इंडिया को ट्रेनिंग करते हुए कुछ फोटो शेयर की थीं जिनमें मयंक अग्रवाल, दीपक चाहर, रिद्धिमान साहा और विराट कोहली समेत पूरी टीम अभ्साय करते नजर आ रही थी। इस प्रैक्टिस सेंशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मयंक अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा था कि तैयारियां जोरों पर। रोहित की गैरमौजूदगी में मयंक से पारी शुरू करने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मे मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लबाजी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed