फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SA TEST: Mohammed Shami and Karun Nair dropped from India test squad for south africa series know

IND vs SA: रणजी में प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला करुण और शमी को मौका, चयनकर्ताओं की अनदेखी से खतरे में करियर!

Wed, 05 Nov 2025 06:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 05 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी और करुण नायर एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करने में नाकाम रहे। दोनों को एक बार फिर चयन समिति ने अनदेखा कर दिया।

विज्ञापन
IND VS SA TEST: Mohammed Shami and Karun Nair dropped from India test squad for south africa series know
शमी-नायर - फोटो : ANI

विस्तार

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हुए हैं। दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया। इस टीम में ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी हुई है।
विज्ञापन

IND VS SA TEST: Mohammed Shami and Karun Nair dropped from India test squad for south africa series know
करुण नायर - फोटो : ANI
दो शतक भी नहीं दिला सके करुण नायर को मौका
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी और करुण नायर एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करने में नाकाम रहे। दोनों को एक बार फिर चयन समिति ने अनदेखा कर दिया। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में कर्नाटक के लिए खेले तीन मैचों में 33 वर्षीय करुण ने 488 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रनों का रहा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भारत के लिए पिछली बार अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS SA TEST: Mohammed Shami and Karun Nair dropped from India test squad for south africa series know
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
शमी को फिर हाथ लगी निराशा
मोहम्मद शमी भी चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन और अच्छी फिटनेस के बावजूद उन्हें हर बार नजरअंदाज किया जा रहा है। शमी के हालिया प्रदर्शन पर गौर करें तो रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में बंगाल के लिए खेले तीन मैचों में अनुभवी गेंदबाज ने 15 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 2.50 की रही।

लगभग आठ महीने से भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे शमी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की उपलब्धता ही इसका सबूत है। उन्होंने यह भी कहा था कि 'चयनकर्ता को अपनी फिटनेस की जानकारी देना मेरा काम नहीं है'। शमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत अगरकर ने साफ कहा कि फिटनेस ही एकमात्र कारण था जिसकी वजह से शमी का चयन नहीं हो सका। अगरकर न एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान कहा, 'अगर वो मेरे सामने ये बात कहते, तो मैं उन्हें जवाब जरूर देता। मुझे नहीं पता उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा है, लेकिन मैंने पिछले कुछ महीनों में उनसे कई बार बात की है। वो भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वो फिट होते, तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए उस विमान में होते। दुर्भाग्य से, वो उस समय फिट नहीं थे। हमारा घरेलू सीजन अभी शुरू हुआ है, तो आने वाले कुछ मैचों में उनकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।'
विज्ञापन

IND VS SA TEST: Mohammed Shami and Karun Nair dropped from India test squad for south africa series know
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : ANI
पंत की बतौर उपकप्तान वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पंत को उपकप्तान की भूमिका मिली है, जबकि शुभमन गिल टीम की अगुआई करेंगे। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे। अक्षर, कुलदीप, सुदंर और जडेजा के रूप में टीम में चार स्पिनर हैं, जबकि बुमराह, सिराज और आकाश के रूप में तीन पेसर हैं। नीतीश पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed