फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team India first innings collapsed in Centurion Test Rabada and Ngidi overshadowed Indian batsmen on the third day

IND vs SA: 81 मिनट, 15.3 ओवर और भारत के 7 बल्लेबाज आउट, तीसरे दिन भारत पर भारी पड़े रबाडा और एनगिडी

Tue, 28 Dec 2021 06:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Tue, 28 Dec 2021 06:14 PM IST
सार

भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 327 रन पर सिमट गई है। तीसरे दिन 81 मिनट में उसके सात बल्लेबाज आउट हुए और टीम अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 55 रन ही जोड़ पाई। पहले दिन टीम इंडिया स्कोर तीन विकेट पर 272 रन था।

विज्ञापन
IND vs SA Team India first innings collapsed in Centurion Test Rabada and Ngidi overshadowed Indian batsmen on the third day
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 327 रन पर सिमट गई है। तीसरे दिन 81 मिनट में उसके सात बल्लेबाज आउट हुए और टीम अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 55 रन ही जोड़ पाई। पहले दिन टीम इंडिया स्कोर तीन विकेट पर 272 रन था। दूसरे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने कहर बरपाया और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन


पहले दिन नाबाद रहने वाले बल्लेबाज केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे से टीम इंडिया को तीसरे दिन बड़ी पारी की उम्मीद थी। दोनों ने प्रशंसकों को निराश किया। राहुल अपने स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़ सके और 123 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें रबाडा ने विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। राहुल के आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।
विज्ञापन


अर्धशतक लगाने से चूक गए अजिंक्य रहाणे
खराब फॉर्म में चल रहे रहाणे पहले दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले दिन उन्होंने 40 रन बना लिए थे। तीसरे दिन सिर्फ आठ रन जोड़ सके और अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्हें एनगिडी ने डीकॉक के हाथों कैच कराया। रहाणे के बाद रविचंद्रन अश्विन चार रन बनाकर रबाडा, ऋषभ पंत आठ रन बनाकर एनगिडी, शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर रबाडा, मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर एनगिडी और जसप्रीत बुमराह 14 रन बनाकर मार्को जानसेन का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनगिडी ने भारत के खिलाफ दूसरी बार बरपाया कहर
भारत के खिलाफ लुंगी एनगिडी हमेशा से कहर बरपाते रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार सेंचुरियन में टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2017-18 में इस मैदान पर 39 रन देकर छह विकेट लिए थे। अब फिर से उन्होंने सेंचुरियन में छह विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, इस बार 71 रन दिए। एनगिडी ने 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट में 19 रन देकर पांच विकेट झटके थे।


पुजारा नहीं खोल सके थे खाता
इससे पहले भारत ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। केएल राहुल ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था। वे दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए शतक बनाने वाले दूसरे ओपनर बने थे। उनसे पहले वसीम जाफर ने ऐसा किया था। पहले दिन मयंक अग्रवाल 60 रन और विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए थे। चेतेश्वर पुजारा खाता नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed