फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Series: Dinesh Karthik reminds Shahrukh Khan, entered in plane with fog and clap in filmy style, watch funny video

IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने दिलाई शाहरुख खान की याद, फिल्मी स्टाइल में मारी एंट्री, देखें मजेदार वीडियो 

Thu, 16 Jun 2022 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jun 2022 08:20 PM IST
सार

कार्तिक के इस वीडियो में बाकी खिलाड़ी तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में वापसी की है। 2019 के बाद वह पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series: Dinesh Karthik reminds Shahrukh Khan, entered in plane with fog and clap in filmy style, watch funny video
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तीन मैच खेले जा चुके हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। अगला मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया राजकोट पहुंच चुकी है। टीम इंडिया की प्लेन में यात्रा के दौरान का एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

इसमें वह प्लेन में फॉग और बाकी खिलाड़ियों की तालियों के बीच शाहरुख खान के स्टाइल में एंट्री ले रहे हैं। इस वीडियो को खुद दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- वाइवा रूम से जब रोल नंबर वन बाहर आता है तो ऐसी ही फीलिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक के इस वीडियो में बाकी खिलाड़ी तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में वापसी की है। 2019 के बाद वह पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले तीन टी-20 में कार्तिक ने नाबाद एक रन (दो गेंद), नाबाद 30 रन (21 गेंद) और छह रन (आठ गेंद) की पारी खेली। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी राजकोट पहुंच चुके हैं और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। भारतीय टीम चौथा मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी। सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed