फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Series: David Miller is ready for five match T20 series against India, said It's always nice to play in India against India

IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हैं डेविड मिलर, आईपीएल में बनाए थे खूब रन, जानें क्या कहा

Wed, 08 Jun 2022 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jun 2022 05:04 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी-20 मैच से पहले डेविड मिलर ने कहा कि हमने पिछले डेढ़ साल में एक अच्छी टीम बनाई है और लोग अपनी भूमिकाओं को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series: David Miller is ready for five match T20 series against India, said It's always nice to play in India against India
डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेलने की चुनौती उन्हें पसंद है। मिलर ने कहा कि वह आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत का सामना करने के लिए उत्सुक हैं। 
विज्ञापन

मिलर आईपीएल 2022 सीजन में शानदार फॉर्म में थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 16 मैचों में 68.71 के औसत से 481 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल है। इस दौरान मिलर का स्ट्राइक रेट  142.72 का रहा था।

एसए क्रिक मैग से बात करते हुए 32 साल के मिलर ने स्वीकार किया कि आईपीएल ने भारत को कई टैलेंट दिए हैं और इससे टीम इंडिया मजबूत हुई है। आईपीएल की वजह से भारतीय खिलाड़ी दबाव से निपटने में माहिर हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास कुछ बड़े मैच विनर्स हैं और टी-20 सीरीज दिलचस्प रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर ने कहा- आईपीएल निश्चित रूप से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद करेगा। हमें पता है कि फिलहाल उनके पास सबसे मजबूत टीम नहीं है, लेकिन जो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, वह सभी मैच विनर्स हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण सीरीज रहने वाली है। मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें हरा सकेंगे।

मिलर ने इससे पहले 2019 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। तब उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी नहीं मिली थी। पहला टी-20 बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, दूसरे मैच में मिलर ने 15 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली थी। तीसरे में मिलर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

मिलर ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से शानदार है और इससे कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा- हमने पिछले साल विश्व कप के बाद से कोई टी-20 नहीं खेला है। इसलिए इस सीरीज के जरिए हम एकजुट हो सकेंगे। हमने पिछले डेढ़ साल में एक अच्छी टीम बनाई है और लोग अपनी भूमिकाओं को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं।

मिलर ने कहा- मुझे लगता है कि इस सीरीज से हम अपने कुछ कमियों को दूर कर सकेंगे और वापस जीत की पटरी पर लौटेंगे, जहां हमने पिछले साल विश्व कप को छोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत के खिलाफ नौ जून को दिल्ली में होने वाला टी-20 मैच, नवंबर 2021 के बाद से दक्षिण अफ्रीका का पहला टी-20 मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed