फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd T20 Team Preview India vs South Africa Head to Head T20i Match Stats Records Full Details

IND vs SA 3rd T20 Preview: भारत के सामने बढ़त बनाने की चुनौती, बल्लेबाजों का फॉर्म चिंता का विषय

Wed, 13 Nov 2024 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

IND vs SA 3rd T20 Preview : 2009 के बाद से भारत ने सेंचुरियन के मैदान पर 2018 में सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है। मौजूदा भारतीय टीम के सदस्यों में हार्दिक पांड्या ही इस मैच में खेले थे। 

विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20 Team Preview India vs South Africa Head to Head T20i Match Stats Records Full Details
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 में गकेबरहा की तेज और उछाल भरी पिच पर फ्लॉप रहने वाले भारतीय बल्लेबाजों को सेंचुरियन में बुधवार को होने वाले तीसरे टी20 में भी दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की परीक्षा से गुजरना होगा। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी तेज और उछाल भरी है। सूर्यकुमार यादव की टीम को 1-1 से बराबर चार मैचों की सीरीज में बढ़त बनानी है तो उसके बल्लेबाजों को अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की परीक्षा पास करनी होगी। दिक्कत यह भी है कि हार्दिक पांड्या को छोड़कर टीम के अन्य किसी क्रिकेटर ने इस मैदान पर कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम के लिए यहां की स्थितियां एकदम नई होंगी। अब तक दोनों मैचों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और ओपनर अभिषेक शर्मा को बल्लेबाजी में आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठानी होगी।
विज्ञापन

सैमसन का साथ नहीं दे पाए अभिषेक
2009 के बाद से भारत ने इस मैदान पर 2018 में सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है। वर्तमान भारतीय टीम के सदस्यों में हार्दिक पंड्या ही इस मैच में खेले थे। भारत को इस मैच में छह विकेट से हार मिली थी। यही कारण है कि भारतीय बल्लेबाजों की फॉर्म यहां मायने रखेगी। अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर अब तक दोनों मैच में नहीं चले हैं। अगर वह तीसरे मैच में भी नहीं चले तो टीम प्रबंधन उनके स्थान पर संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा को ओपनिंग का मौका दे सकता है। ऐसे में टीम में रमनजीत सिंह की जगह बन सकती है, जो मध्यक्रम में तेज बल्लेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार को उठानी होगी जिम्मेदारी
360 डिग्री क्रिकेटर के तौर पर मशहूर सूर्यकुमार दोनों मैचों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने अब तक 21 और चार रन की पारियां खेली हैं। सुपरस्पोर्ट पार्क पर सफलता के लिए भारतीय टीम उनकी बल्लेबाजी पर काफी हद तक निर्भर करेगी। रिंकू सिंह भी दोनों मैचों में 11 और नौ रन की पारियां खेल पाए हैं। वह फिनिशर की भूमिका से न्याय नहीं कर पाए हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में दो और दूसरे मैच में 45 गेंद में धीमे 39 रन बनाए थे। सिर्फ संजू सैमसन और तिलक वर्मा ही ऐसे दो बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने रन बनाए हैं। सैमसन ने पहले मैच में 50 गेंद में 107 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में वह शून्य पर बोल्ड हुए थे। तिलक ने पहले मैच में 33 और दूसरे में 20 रन बनाए।
विज्ञापन

वरुण की फिरकी ने छोड़ी है छाप
इस दौरे पर भारत का अब तक सबसे सकारात्मक पक्ष उसकी स्पिन गेंदबाजी रही है। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने प्रभावित किया है। खासतौर पर पहले मैच में 25 पर तीन और दूसरे मैच में 17 रन पर पांच विकेट लेने वाले वरुण की गुगली द. अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए समझ से बाहर रही है। गकेबरहा की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर उन्होंने द. अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 66 रन कर दिया था। बिश्नोई ने भी दो मैचों में चार विकेट लेकर प्रभावित किया है। अर्शदीप और आवेश खान ने दूसरे मैच में निराश किया। ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी ने इन दोनों गेंदबाजों पर अंत में रन बनाकर भारत के हाथ में आई जीत को छीन लिया था।

द. अफ्रीकी बल्लेबाज भी रहे हैं विफल
बल्लेबाजी सिर्फ भारतीय टीम की समस्या नहीं रही है। द. अफ्रीकी बल्लेबाज भी रन बनाने से जूझ रहे हैं। कप्तान एडिन मार्करम दोनों मैचों में नहीं चले हैं। अनुभवी डेविड मिलर का भी यही हाल रहा है। खतरनाक हेनरिक क्लासेन अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। कोएत्जी ने जरूर दोनों मैचों में 23 और 19 रन की तेज पारियां खेली हैं। स्टब्स ने दूसरे मैच में 47 रन की पारी खेल कर अपनी उपयोगिता का परिचय दिया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed