फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA South Africa defeated India by eight wickets in the second ODI Tony de Zorzi scored a century

IND vs SA 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में की वापसी, टोनी डि जॉर्जी के शतक की बदौलत भारत को हराया

Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
सार

IND vs SA 2nd ODI: पहला मैच भारत ने जोहानिसबर्ग में आठ विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs SA South Africa defeated India by eight wickets in the second ODI Tony de Zorzi scored a century
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की है। उसने गकबेराह के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे वनडे को आठ विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पहला मैच भारत ने जोहानिसबर्ग में आठ विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


सेंट जॉर्ज पार्क में भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवीं हार है। उसे यहां मेजबान टीम के खिलाफ सिर्फ एक मैच में हार जीत मिली है। भारत यहां 1992, 1997, 2006, 2011 और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारा है। उसे इकलौती जीत 2018 में मिली थी।
विज्ञापन

IND vs SA South Africa defeated India by eight wickets in the second ODI Tony de Zorzi scored a century
टोनी डि जॉर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टोनी डि जोर्जी ने लगाया पहला शतक
मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। टीम इंडिया 46.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए युवा ओपनर टोनी डि जोर्जी ने अपना पहला वनडे शतक लगाया।

टोनी डि जोर्जी और रीजा हेंड्रिक्स ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स 81 गेंद पर 52 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। उनके बाद रसी वान डर डुसेन और जोर्जी ने मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। डुसेन 51 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिंकू सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। रिंकू ने अपने पहले ही वनडे में पहला विकेट ले लिया। जोर्जी 122 गेंद पर 119 और कप्तान एडेन मार्करम दो रन बनाकर नाबाद रहे। जोर्जी ने नौ चौके और छह छक्के लगाए।

IND vs SA South Africa defeated India by eight wickets in the second ODI Tony de Zorzi scored a century
साई सुदर्शन और केएल राहुल - फोटो : BCCI/X
साई सुदर्शन ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक
भारत के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उनके करियर का यह दूसरा मैच है और उन्होंने दोनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली है। कप्तान केएल राहुल ने 56 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने 18 रन बनाए।

डेब्यू मैच में फेल हुए रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अपने डेब्यू वनडे में 17 रन ही बना सके। संजू सैमसन 10 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने नौ, अक्षर पटेल ने सात, ऋतुराज गायकवाड़ चार और कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने नाबाद चार रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज को दो-दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्सन और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed