{"_id":"6912f5490fb4ff4c9608cd43","slug":"ind-vs-sa-siraj-is-ready-for-the-test-series-against-south-africa-saying-it-is-important-for-the-wtc-cycle-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं सिराज, कहा- WTC चक्र के लिए महत्वपूर्ण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं सिराज, कहा- WTC चक्र के लिए महत्वपूर्ण
Tue, 11 Nov 2025 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:05 PM IST
सार
सिराज ने जियोस्टार पर कहा, 'यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है।'
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पूरा विश्वास है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के गत विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है। उसने इस चक्र के शुरू में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच में हराने से पहले इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की सीरीज 2-2 से सीरीज बराबर की थी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराज ने जियोस्टार पर कहा, 'यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है। भले ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं। हमने सकारात्मक माहौल तैयार किया है। हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की।'
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और वह 23 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और दो मैचों में 10 विकेट लिए।
उन्होंने कहा, 'मैं अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं। मजबूत टीमों का सामना करने से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें सुधार की जरूरत है और मैं इस चुनौती के लिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं।'