फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Shoaib Akhtar told what is the challenge in front of Rahul Dravid and Indian cricket

IND vs SA: शोएब अख्तर ने बताया राहुल द्रविड़ के सामने क्या है चुनौती, कहा- दोराहे पर है भारतीय क्रिकेट

Sun, 23 Jan 2022 04:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Jan 2022 04:44 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले साल के अंत में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया था। शोएब अख्तर का भी मानना है कि द्रविड़ को यह साबित करना होगा कि उन्हें उनके कद से ज्यादा नहीं आंका जा रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA Shoaib Akhtar told what is the challenge in front of Rahul Dravid and Indian cricket
शोएब अख्तर और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले साल के अंत में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया था। द्रविड़ ने रवि शास्त्री की जगह ली थी। उनके कोच बनने के बाद विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाया गया और टेस्ट में उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी है। अब द्रविड़ के सामने नए सिरे से टीम को तैयार करने की चुनौती है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी मानना है कि द्रविड़ को यह साबित करना होगा कि उन्हें उनके कद से ज्यादा नहीं आंका जा रहा है।
विज्ञापन


कोहली ने आखिरी बार टी20 की कप्तानी पिछले साल वर्ल्ड कप में की थी। तब टीम इंडिया ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने पर उन्होंने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, वे कप्तान के तौर पर अंतिम वनडे सीरीज में इंग्लैंड को हराने में कायमाब हुए थे। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से टी20 और टेस्ट सीरीज जीती, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीज हार गई।
विज्ञापन


शोएब अख्तर इन दिनों ओमान में चल रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एशिया टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर भी टिप्पणी की। अख्तर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि गांगुली और बीसीसीआई के अन्य लोग क्या सोचते हैं, मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट दोराहे पर है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर से जब पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट का स्तर नीचे गिरने वाला है तो उन्होंने कहा- नहीं, ऐसा नहीं होगा। इस स्थिति को संभालने की चुनौती अब द्रविड़ के ऊपर है। मुझे उम्मीद है कि लोग यह नहीं कहेंगे कि उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्हें शास्त्री की जगह लेनी है। यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन द्रविड़ यह काम कर सकते हैं। अब देखना है कि उनके रहते हुए टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।


कोहली के कप्तानी छोड़ने के मामले में अख्तर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में दरार की खबर मिली थी। शोएब ने कहा- मुझे मेरे भारतीय दोस्तों से यह पता चला था कि कुछ लोग कोहली के खिलाफ हैं। ऐसे में कप्तानी छोड़ना स्वभाविक है। किसी भी टीम की कप्तानी काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed