{"_id":"61e9a85192368b54211d7665","slug":"ind-vs-sa-shikhar-dhawan-who-scored-79-runs-in-the-first-odi-said-difficult-times-made-him-stronger","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पहले वनडे में 79 रन बनाने वाले शिखर धवन बोले- मुश्किल दौर ने बनाया ज्यादा मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पहले वनडे में 79 रन बनाने वाले शिखर धवन बोले- मुश्किल दौर ने बनाया ज्यादा मजबूत
Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
सार
भारतीय वनडे टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धवन की घरेलू क्रिकेट में खराब फॉर्म को लेकर काफी बातें की गई लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रन बनाकर शानदार वापसी की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि उनके करियर के प्रत्येक मुश्किल दौर ने उन्हें मजबूत बनाया है, लेकिन अपने मन की स्पष्टता और शांतचित बने रहने से ही वह इस दौर से पार पाने में सफल रहे।
भारतीय वनडे टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धवन की घरेलू क्रिकेट में खराब फॉर्म को लेकर काफी बातें की गई लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रन बनाकर शानदार वापसी की। भारत हालांकि इस मैच में हार गया।
धवन से मैच के बाद पूछा गया कि वह स्वयं को नकारात्मकता से कैसे दूर रखते हैं। उन्होंने कहा- मुझे खुद पर पूरा भरोसा है कि मेरा खेल कैसा है इसको लेकर मेरी सोच स्पष्ट है। मैं शांतचित बने रहता हूं। यह जीवन का हिस्सा है, जीवन में ऐसा होता है।
विज्ञापन
धवन ने कहा- हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए इसमें कुछ भी नया नहीं है। मेरे कॅरिअर में पहली या आखिरी बार ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसा होता है। यह मुझे मजबूत बनाता है।