फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Second blow to Team India after clean sweep in the ODI series, ICC fined Team India for slow over rate

IND vs SA: सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया को दूसरा झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे में चार रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 49.2 ओवर में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
IND vs SA: Second blow to Team India after clean sweep in the ODI series, ICC fined Team India for slow over rate
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है। वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी टीम इंडिया को झटका दिया है। आईसीसी ने केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाया कि टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे। इसी वजह से टीम इंडिया को सजा सुनाई गई। आईसीसी ने कहा- आचार संहित के नियम 2.22 के मुताबिक, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर की देरी के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि कप्तान केएल राहुल ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली है। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। ये आरोप मैदानी अंपायर मरायस इरैस्मस और बोंगानी जेले, थर्ड अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टेंक ने लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने भारत को केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे में चार रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 49.2 ओवर में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इसी के साथ भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहला वनडे दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन और दूसरा वनडे सात विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed