फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rishabh Pant created history in Cape Town became first Asian wicketkeeper batsman to score a century in South Africa

IND vs SA: ऋषभ पंत ने शतक ठोककर रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगकारा भी नहीं कर पाए थे ऐसा

Thu, 13 Jan 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में शानदार शतक लगाया है। पंत ने दूसरी पारी में अपने करियर का चौथा शतक लगाया है। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला सैंकड़ा है।

विज्ञापन
IND vs SA Rishabh Pant created history in Cape Town became first Asian wicketkeeper batsman to score a century in South Africa
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में शानदार शतक लगाया है। पंत ने दूसरी पारी में अपने करियर का चौथा शतक लगाया है। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला सैंकड़ा है। पंत  दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी महेंद्र सिंह धोनी ने खेली थी। यहां उनका उच्चतम स्कोर 90 रन था। पंत ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ श्रीलंका के महान विकेटकीपर कुमार संगकारा को भी पीछे छोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका में संगकारा का उच्चतम स्कोर 89 रन था। एशियाई विकेटकीपर की बात तो दूर है अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा किसी भी विदेशी विकेटकीपर ने दक्षिण अफ्रीका में शतक नहीं लगाया था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले विकेटकीपर
खिलाड़ी देश शतक
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 2
ऋषभ पंत भारत 1
जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड 1
लेस एमेस  इंग्लैंड 1
जिम पार्क्स इंग्लैंड 1
हेनरी वुड इंग्लैंड 1

पंत दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगा चुके हैं। वे इनदोनों देशों में भी शतक लगाने वाले भारत के इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





एशिया से बाहर शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर
खिलाड़ी  खिलाफ मैदान साल रन
विजय मांजरेकर वेस्टइंडीज किंग्स्टन 1953 118
अजय रात्रा वेस्टइंडीज सेंट जोन्स 2002 115*
ऋद्धिमान साहा वेस्टइंडीज ग्रॉस आइसलेट 2016 104
ऋषभ पंत इंग्लैंड ओवल 2018 114
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2019 159*
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका केपटाउन 2022 100*

भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े को छू सके
पंत की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए। भारत के लिए आधे से ज्यादा रन अकेले पंत ने बनाए। पहली पारी में भारतीय टीम को 13 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह उसने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य दिया। पंत के अलावा विराट कोहली ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने 10 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। अफ्रीकी टीम के लिए मार्को जेन्सन ने चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को तीन-तीन सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed