फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA Rahul Dravid lost series in South Africa as a coach after captain Indian team lost series again after winning first test

Ind vs SA: राहुल द्रविड़ को फिर नहीं मिला भाग्य का साथ, 15 साल बाद दर्दनाक इतिहास दोहराया और टीम इंडिया हारी

Fri, 14 Jan 2022 06:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई है। केपटाउन में खेले गए अंतिम टेस्ट सात विकेट से अपने नाम कर अफ्रीकी टीम ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम पहली बार सीरीज हारी है।

विज्ञापन
Ind vs SA Rahul Dravid lost series in South Africa as a coach after captain Indian team lost series again after winning first test
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई है। केपटाउन में खेले गए अंतिम टेस्ट सात विकेट से अपने नाम कर अफ्रीकी टीम ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम पहली बार सीरीज हारी है। उन्हें पिछले साल टीम का कोच बनाया गया था। उसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था।
विज्ञापन


द्रविड़ का भाग्य दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर उनके साथ नहीं था। 2007 में जब टीम इंडिया सीरीज हारी थी तब वे कप्तान थे। इस बार हारी है तो वे कोच हैं। दोनों हार में एक समानता जरूर है। 2006-07 में खेली गई सीरीज में भी भारतीय टीम पहला टेस्ट जीती थी। उसने तब जोहानिसबर्ग में 123 रन से अफ्रीकी टीम को हराया था। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में टीम इंडिया की पहली जीत थी।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच जीतने के बाद भी भारतीय टीम सीरीज नहीं जीत पाई थी। दक्षिण अफ्रीका ने डरबन में खेले गए दूसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी की थी। उसने मुकाबले को 174 रन से अपने नाम कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। तीसरा टेस्ट केपटाउन में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने उस टेस्ट को पांच विकेट से जीत लिया था। इस तरह एक टेस्ट में पिछड़ने के बाद तब अफ्रीकी टीम ने शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी इतिहास को मेजबान टीम ने एक बार फिर से दोहराया है। इस बार विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीत लिया। जोहानिसबर्ग में कोहली टीम के साथ नहीं थे। केएल राहुल ने कप्तानी की थी। अफ्रीकी टीम ने उस मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया। केपटाउन टेस्ट में कोहली ने वापसी की, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। डीन एल्गर की टीम ने एक बार से सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।


इस तरह राहुल द्रविड़ को बतौर कप्तान के बाद अब बतौर कोच अफ्रीका में हार मिली है। दोनों बार पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया हारी है। द्रविड़ की नजर वनडे सीरीज पर है। टीम इंडिया कम से कम तीन वनडे मैचों की सीरीज को जीतकर प्रशंसकों को खुशी मनाने का एक मौका जरूर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed